{"_id":"6aa953f0d33ff406bb0ad15b","slug":"bihar-who-was-trafficking-girls-to-orchestras-over-50-minors-rescued-in-madhubani-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कौन लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा तक पहुंचा रहा था? मधुबनी में 50 से अधिक नाबालिगों का रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कौन लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा तक पहुंचा रहा था? मधुबनी में 50 से अधिक नाबालिगों का रेस्क्यू
Tue, 15 Sep 2026 07:49 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 07:49 PM IST
सार
मधुबनी में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से काम कराने के मामले ने सुरक्षा और मानव तस्करी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद महिला थाना में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जुटी है।
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा से 50 लड़कियां बरामद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मधुबनी में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानवाधिकार आयोग, चाइल्डलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित ऑर्केस्ट्रा में छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान करीब 50 से 60 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है, जिनसे जबरन ऑर्केस्ट्रा में काम कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान कई ऑर्केस्ट्रा संचालकों समेत दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी मुक्त कराई गई नाबालिगों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर उनके परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। नाबालिगों के संरक्षण को लेकर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
महिला थाने पहुंचीं एएसपी, अधिकारियों ने शुरू की पूछताछ
एएसपी रश्मि कर सहित अन्य अधिकारी महिला थाना पहुंचे। हिरासत में लिए गए लोगों और मुक्त कराई गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस नाबालिगों की उम्र के सत्यापन के साथ यह भी पता लगा रही है कि वे ऑर्केस्ट्रा से कैसे जुड़ीं और इसमें संचालकों की क्या भूमिका रही। पूछताछ में कई लड़कियों के दूसरे राज्यों से लाए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
महिला थाने के बाहर जुटी भीड़
महिला थाना के बाहर काफी भीड़ लगी हुई है। कोई अपना साली तो कोई अपनी बहन बता रहा है। हालांकि, पुलिस ने सभी से आधार कार्ड मांगे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कौन किसके साथ किस रिश्ते में आता है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में कहीं भी नाबालिगों से श्रम या अश्लील कार्य कराना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार: जिस गांव में गूंजती थी कांसे की खनक, वहां अब छाया सन्नाटा; मशीनों के दौर में दम तोड़ रही केनार की पहचान
कई थाना क्षेत्रों में एक साथ हुई छापेमारी
बताया जा रहा है कि नेपाल-इंदौर के बॉर्डर से यह कार्रवाई की गई है, जो चाचा के नाम से काफी विख्यात है। एक साथ कई थानों की पुलिस ने मधवापुर, हरलाखी और साहरघाट इलाके के थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई में टीम को बड़ी सफलता मिली है।