फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar 20 Fall Ill After Attending Shraddha Feast 12 Children Among Sick Rushed to Hospital in 3 Ambulances

बिहार: श्राद्ध भोज के बाद बिगड़ी 20 लोगों की तबीयत, 12 बच्चों समेत 20 बीमार; तीन एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

Tue, 15 Sep 2026 10:01 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 10:01 PM IST
सार

बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के बाद एक साथ 20 लोगों के बीमार पड़ने से ग्रामीणों में चिंता फैल गई। आठ वयस्कों और 12 बच्चों को बुखार, ठंड लगने और कमजोरी की शिकायत के बाद तीन एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Bihar 20 Fall Ill After Attending Shraddha Feast 12 Children Among Sick Rushed to Hospital in 3 Ambulances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी पटना के बिहटा प्रखंड के कंचनपुर गांव में सोमवार रात श्राद्ध कर्म के भोज में खाना खाने के करीब 10 घंटे बाद एक साथ 20 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार होने वालों में आठ बड़े और 12 बच्चे शामिल हैं। सभी को बुखार के साथ ठंड लगने और कमजोरी की शिकायत हुई। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बीमारों को एंबुलेंस के जरिए पहुंचाया अस्पताल
परिजनों के बताया कि सोमवार रात श्राद्ध कर्म के बाद आयोजित भोज में लोगों ने भोजन किया था। करीब 10 घंटे बाद शाम छह बजे के करीब कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई अन्य लोगों में भी इसी तरह के लक्षण सामने आने लगे। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। बीमार लोगों को इलाज के लिए तीन एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


खाने से तबीयत बिगड़ने की आशंका
एक साथ 20 लोगों के बीमार पड़ने के बाद भोजन से तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: जिस गांव में गूंजती थी कांसे की खनक, वहां अब छाया सन्नाटा; मशीनों के दौर में दम तोड़ रही केनार की पहचान

बीडीओ और सीओ ने दिए आवश्यक निर्देश
घटना की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ और सीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बीमार लोगों के समुचित इलाज और स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed