{"_id":"6aa96ecab13326cb060b1c97","slug":"bihar-rising-water-levels-halt-rajmahal-ganga-cruise-vessel-stranded-in-bhagalpur-for-9-days-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: गंगा के बढ़े जलस्तर से राजमहल गंगा क्रूज की रफ्तार पर ब्रेक, नौ दिनों से भागलपुर में अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: गंगा के बढ़े जलस्तर से राजमहल गंगा क्रूज की रफ्तार पर ब्रेक, नौ दिनों से भागलपुर में अटका
Tue, 15 Sep 2026 09:45 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:45 PM IST
सार
गंगा के ऊंचे जलस्तर ने राजमहल गंगा क्रूज की यात्रा को फिलहाल रोक दिया है। भागलपुर में नौ दिनों से ठहरे क्रूज के विदेशी यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन से पटना भेजा जा चुका है। अब जलस्तर कम होने का इंतजार है, क्योंकि आगे सिमरिया सेतु पार करना क्रूज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गंगा के बढ़े जलस्तर ने कोलकाता से वाराणसी जा रहे राजमहल गंगा क्रूज की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। नौ दिनों से यह आकर्षक क्रूज भागलपुर में गंगा के बीच रुका हुआ है। हालांकि, इस पर सवार विदेशी सैलानी पहले ही क्रूज से उतरकर ट्रेन के माध्यम से पटना रवाना हो चुके हैं। अब क्रूज के आगे बढ़ने का इंतजार है। पांच सितंबर को विक्रमशिला सेतु पार करने के बाद क्रूज भागलपुर पहुंचा था, लेकिन गंगा का जलस्तर अभी भी काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आगे बेगूसराय के सिमरिया सेतु को पार करना क्रूज के लिए चुनौती बना हुआ है।
क्रूज पर नौ विदेशी और दो भारतीय सैलानी सवार थे। इनमें ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के पर्यटक भी शामिल थे। जलस्तर की स्थिति को देखते हुए विदेशी सैलानियों को पहले ही ट्रेन के जरिए पटना भेज दिया गया है। फिलहाल क्रूज भागलपुर में ही रुका हुआ है। संभावना है कि अगले दो से तीन दिनों में गंगा का जलस्तर अनुकूल होने के बाद इसे आगे रवाना किया जा सकता है। क्रूज के आसपास सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीमें भी लगातार गश्त कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार: जिस गांव में गूंजती थी कांसे की खनक, वहां अब छाया सन्नाटा; मशीनों के दौर में दम तोड़ रही केनार की पहचान
विज्ञापन
कई राज्यों के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों की यात्रा पर निकला है क्रूज
दरअसल, यह राजमहल गंगा क्रूज पिछले कई महीनों से गंगा के रास्ते बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों की यात्रा पर निकला है। लेकिन भागलपुर और इसके आगे गंगा का बढ़ा जलस्तर फिलहाल इसकी यात्रा में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है।