Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   preparations-MLA-Anant-Singh-daughter-wedding-top-horses-feature-horse-race

बिहार: बेटी की शादी में दिखेगा अनंत सिंह का शाही अंदाज, 10 बीघा में तैयारी; विदेश से मंगाए जा रहे फूल

Sun, 01 Nov 2026 03:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2026 03:16 PM IST
सार

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होनी है। इसे लेकर उनके पैतृक गांव नदावां में भव्य तैयारियां चल रही हैं। करीब 10 बीघा जमीन पर शादी समारोह की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
preparations-MLA-Anant-Singh-daughter-wedding-top-horses-feature-horse-race
विधायक अनंत सिंह के बेटी की शादी की तैयारी

विस्तार

दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को बेटी की शादी के कारण 1 दिसंबर 2026 तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। इसी बीच, 25 नवंबर 2026 को अनंत सिंह की दूसरी बेटी शिवांगी सिंह की शादी होनी है। शादी को लेकर अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


गांव में टेंट और पंडाल लगाए जा रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि शादी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। टेंट-पंडाल लगाने का सामान और मजदूर उत्तर प्रदेश के मऊ से बुलाए गए हैं। फिलहाल करीब 10 बीघा जमीन पर शादी समारोह की तैयारियां चल रही हैं। मेहमानों के भोजन के लिए एक बड़े मैदान में व्यवस्था की जा रही है। विदेशों से आकर्षक फूल मंगाने का ऑर्डर दिया गया है। वहीं, घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए जमीन समतल कर बड़ा मैदान तैयार किया जा रहा है। अनंत सिंह फिलहाल पटना में रह रहे हैं।

विज्ञापन

शिवांगी की शादी पटना जिले के बिहटा अंतर्गत कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह (कमांडेंट) के बेटे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से हो रही है। जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश पिछले 11 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अटलांटा से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को तिलक-फलदान का कार्यक्रम है। वहीं, 25 नवंबर को अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव का उपनयन संस्कार (जनेऊ) और बेटी शिवांगी की शादी होगी।

दरअसल, विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी की दो बेटियां (राजनंदनी सिंह और शिवांगी सिंह) और तीन बेटे (अंकित, अभिषेक और अभिनव) हैं। बड़ी बेटी राजनंदनी सिंह की शादी लखीसराय जिले के प्रतापपुर निवासी कुमार पुनीत से हुई थी। वह केंद्रीय सेवा में अधिकारी हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर

ग्रामीण बंटी सिंह ने बताया कि शादी की तैयारियों में ग्रामीण जुटे हुए हैं। समारोह में बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर से लाखों लोग शामिल होंगे। यह शादी पूरे बिहार में अनोखी होगी और चर्चा का विषय बनेगी।

दरअसल, विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था और जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था। हालांकि, नीरज कुमार एमएलसी चुनाव जीत गए। जदयू ने अनंत सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। साथ ही, उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा भी की है। वहीं, पटना स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए भी उन्हें नोटिस दिया गया है।

विधायक अनंत सिंह के बेटी की शादी की तैयारी

विधायक अनंत सिंह के बेटी की शादी की तैयारी

 

विधायक अनंत सिंह के बेटी की शादी की तैयारी

विधायक अनंत सिंह के बेटी की शादी की तैयारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed