Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Two Khagaria Players Shine In Rugby, Win Gold At National School Games, DM-SP Felicitates

बिहार: राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में खगड़िया का जलवा, उज्ज्वल और रिमझिम ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 01 Nov 2026 04:02 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2026 04:02 PM IST
सार

70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में रग्बी में स्वर्ण पदक जीतकर खगड़िया के दो खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया है। उज्ज्वल कुमार और रिमझिम कुमारी की इस उपलब्धि पर डीएम विक्रम विरकर और एसपी भानु प्रताप सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन
Bihar news Two Khagaria Players Shine In Rugby, Win Gold At National School Games, DM-SP Felicitates
खगड़िया डीएम विक्रम विरकर एवं एसपी भानु प्रताप सिंह सम्मानित करते हुये

विस्तार

70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर खगड़िया का नाम रोशन करने वाले दो खिलाड़ियों को डीएम विक्रम विरकर और एसपी भानु प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंडर-17 वर्ग के 15 वर्षीय उज्ज्वल कुमार और अंडर-14 वर्ग की 12 वर्षीय रिमझिम कुमारी शामिल हैं। दोनों ने रग्बी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की अंडर-17 पुरुष टीम ने फाइनल में ओडिशा को 17-7 से हराया। इस टीम में उज्ज्वल कुमार शामिल थे। वहीं, अंडर-15 महिला टीम ने फाइनल में पंजाब को 30-0 से एकतरफा शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में रिमझिम कुमारी ने खगड़िया का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन

समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम विक्रम विरकर और एसपी भानु प्रताप सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना जिले के लिए गर्व और गौरव की बात है। यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: बेल्ट्रॉन कर्मियों का प्रदर्शन, राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे कर्मचारी; पुलिस ने रोका तो हंगामा

उन्होंने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना जरूरी है, ताकि वे अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। डीएम ने दोनों खिलाड़ियों और उनकी कोच कविता कुमारी से बातचीत भी की। उन्होंने रग्बी के अभ्यास में आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली और इस नए खेल को जिले में बढ़ावा देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed