Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 मई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a110a3d3faad3b78605f5d3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-05-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 मई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:16 PM, 23-May-2026
Bihar: फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मोकामा! सोनू-मोनू गैंग ने सरपंच पति को बनाया निशाना
Bihar: मोकामा में सुबह हुई फायरिंग की घटना के बाद शाम होते-होते एक और गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में कुख्यात सोनू-मोनू गैंग पर सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सिंह पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि विवाद फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद कई थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। और पढ़ें09:49 PM, 23-May-2026
Bihar: पटना मीटिंग में जा रहे दो फाइनेंस कर्मियों को ट्रक ने 100 मीटर तक घसीटा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Bihar: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित बलिया ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो फाइनेंस कर्मियों को पीछे से कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:12 PM, 23-May-2026
Bihar: सासाराम मंडलकारा में कैदी की मौत से हड़कंप! इलाज के दौरान टूटी सांस, परिजनों ने उठाए बड़े सवाल
Bihar: रोहतास के सासाराम मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी मिथिलेश भुइयां की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शराब से जुड़े मामले में जेल में बंद था। परिजनों ने घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होने की बात कह रहा है। और पढ़ें09:01 PM, 23-May-2026
Bihar: बिहार में उद्योगों की बंपर एंट्री! 350 करोड़ निवेश से 2300 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाजे
Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बियाडा की पीसीसी बैठक में 20 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। करीब 30 एकड़ भूमि आवंटन के साथ ₹350 करोड़ निवेश और 2300 रोजगार सृजन का अनुमान है। खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य सेवाएँ, पाइप निर्माण, सॉफ्टवेयर विकास और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में नई इकाइयाँ स्थापित होंगी। और पढ़ें08:46 PM, 23-May-2026
Bihar News : बिहार में पहली बार इस खास तरह के ईवीएम से होगा नगर निकाय चुनाव, जन जानिए पूरा डिटेल्स
Bihar : नगरपालिका और पंचायत चुनाव 2026 में पहली बार अत्याधुनिक मल्टी पोस्ट एस 3 मॉडल ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। पहले फेज में पांच जिलों को चुना गया है। इसको लेकर शुरुआती चरण में राज्य के 5 जिलों के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। और पढ़ें08:29 PM, 23-May-2026
Bihar: अब नहीं सूखेंगे खेत! मोरहर नदी पर बनेगा करोड़ों का बांध, तीन जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत
Bihar: गया जिले के टिकारी प्रखंड में मोरहर नदी पर 27 करोड़ रुपये की लागत से पक्का बांध और चेक डैम बनाया जाएगा। इस परियोजना से गया, अरवल और जहानाबाद जिले के हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी और खेती मानसून पर कम निर्भर होगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:19 PM, 23-May-2026
Bihar: ससुराल वालों पर लगा था हत्या का आरोप, लेकिन मोबाइल ने खोल दिया प्रेमी का राज; लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत
Bihar: पूर्णिया के बनमनखी में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतका की हत्या उसके प्रेमी ने पैसों के विवाद में की थी। एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी जांच की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। और पढ़ें08:11 PM, 23-May-2026
Bihar : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आगाज, कहा- अनुशासन ही भाजपा की ताकत
Bihar : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय एवं एक रात्रि का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दीप प्रज्वलित कर किया। और पढ़ें08:04 PM, 23-May-2026
Bihar: 'दूसरी शादी की हो तो तलाक दो', सालभर से गायब पत्नी को ढूंढने ससुराल पहुंचा पति, किया हाई वोल्टेज ड्राम
Bihar: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी सालभर से लापता पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंच गया और कचहरी चौक पर हंगामा करने लगा। सास ने दावा किया कि उसकी बेटी दूसरी शादी कर चुकी है, जबकि पति अब कानूनी तलाक की मांग कर रहा है। और पढ़ें07:30 PM, 23-May-2026