फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers stage protest, demand faster weighing of paddy

Nainital News: धान तौल में तेजी लाने की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 20 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers stage protest, demand faster weighing of paddy
किच्छा। धान तौल में तेजी लाने की मांग के लिए किसानों ने किच्छा नई मंडी में प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि तौल में देरी के कारण उन्हें खेतों को छोड़कर मंडी में उपज की रखवाली करनी पड़ रही है। इससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविन्दर सिंह कलसी ने कहा कि दशहरा पर रावण जलाने के लिए आनन-फानन में मंडी में धान तौला दिया गया। अगर सामान्य दिनों में भी इसी तरह तौल होती तो किसानों को परेशानी का सामना नही करना पड़ता। भारतीय सिख संगठन के संतोख सिंह रंधावा ने कहा कि बीस दिनों से क्षेत्र के किसान धान तौलाई के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीती रात अधिकारियों के आदेश पर आनन-फानन में धान तौला गया है जबकि लंबे समय से किसानों की मांग की अनदेखी की जा रही थी। तमाम किसानों ने प्रदर्शन कर सरकार से धान तौल में तेजी लाने की मांग की है। वहां पर जितेंद्र सिंह संधू, जगरूप सिंह गिल, त्रिलोक सिंह संधू, करमजीत सिंह, अमन बठला , कुलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed