फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia SP Sweety Sehrawat Unfolds Banmankhi Female Murder Case Lover Arrested in Love Triangle

Bihar: ससुराल वालों पर लगा था हत्या का आरोप, लेकिन मोबाइल ने खोल दिया प्रेमी का राज; लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत

Sat, 23 May 2026 08:19 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 08:19 PM IST
सार

Bihar: पूर्णिया के बनमनखी में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतका की हत्या उसके प्रेमी ने पैसों के विवाद में की थी। एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी जांच की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Purnia SP Sweety Sehrawat Unfolds Banmankhi Female Murder Case Lover Arrested in Love Triangle
प्रेस वार्ता करती एसपी स्वीटी सहरावत

विस्तार

पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुरमादी बिकोदर टोला में हुई एक महिला की रहस्यमयी और संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। यह मामला किसी सामान्य मौत या ससुराल पक्ष की प्रताड़ना का नहीं, बल्कि त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद से जुड़ी हत्या का निकला। एक साल के प्रेम संबंध के बाद प्रेमी ने ही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। पूर्णिया पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।

विज्ञापन


संदिग्ध शव मिलने के बाद मचा था हड़कंप
घटना की शुरुआत तब हुई जब हरिपुरमादी बिकोदर टोला में एक महिला का संदिग्ध शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने बनमनखी थाने में लिखित आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने खोले राज
मामला पेचीदा होने के कारण जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बनमनखी भेजा गया। पूर्णिया श्वान दस्ता की डॉग ‘रीवा’ ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। एफएसएल की शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि हत्या के पीछे की कहानी कुछ और ही है। इसके बाद पुलिस ने जांच का एंगल बदलते हुए तकनीकी जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल और कॉल डिटेल्स से खुला लव ट्रायंगल का राज
जब पुलिस की तकनीकी शाखा ने मृतका के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच की, तो मामले की परतें खुलने लगीं। जांच में सामने आया कि मृतका का पिछले एक साल से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आगे की जांच में यह भी पता चला कि हाल के दिनों में दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।

पैसों के विवाद में प्रेमी ने कर दी हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की रात आरोपी प्रेमी चोरी-छिपे महिला के घर पहुंचा था। वहां दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम और थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. सहाद (35 वर्ष), पिता मो. अनवर उर्फ अक्तार, निवासी महाराजगंज वार्ड नंबर-07, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और गुप्त सिम कार्ड भी बरामद किया है।


ये भी पढ़ें: PM मोदी की अपील बेअसर? जहानाबाद में डिप्टी CM के 200 गाड़ियों वाले काफिले ने खड़े किए सवाल

एसपी स्वीटी सहरावत ने क्या कहा?
पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच शुरू की थी। उन्होंने कहा कि मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच में मामला प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद से जुड़ा निकला। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का मृतका के साथ पिछले एक साल से संबंध था और विवाद के दौरान उसने महिला की हत्या कर दी। मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed