{"_id":"6a11d9d0dcebe987220598ae","slug":"gunfire-resonated-in-mokama-patna-bihar-as-sonu-monu-gang-targeted-sarpanch-s-husband-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मोकामा! सोनू-मोनू गैंग ने सरपंच पति को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मोकामा! सोनू-मोनू गैंग ने सरपंच पति को बनाया निशाना
Sat, 23 May 2026 10:16 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:16 PM IST
सार
Bihar: मोकामा में सुबह हुई फायरिंग की घटना के बाद शाम होते-होते एक और गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में कुख्यात सोनू-मोनू गैंग पर सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सिंह पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि विवाद फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद कई थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
सोनू-मोनू के घर पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोकामा में सुबह हुई फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगने के बाद वह पीएमसीएच में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। वहीं, शाम होते-होते मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में एक और फायरिंग की घटना सामने आई। आरोप है कि कुख्यात सोनू-मोनू गैंग ने सरपंच पति एवं प्रतिनिधि मुकेश सिंह पर कई राउंड फायरिंग की। हालांकि इस हमले में मुकेश सिंह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि पूरा मामला एक फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ। सरपंच पति मुकेश सिंह ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। इसी पोस्ट को लेकर गांव में विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
पंचायत के दौरान बढ़ा तनाव
जानकारी के अनुसार, मुकेश सिंह गांव में पंचायत करने जा रहे थे। इसी दौरान सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह ने उन्हें पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
फोन कर बुलाए गए आरोपी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद प्रमोद सिंह ने अपने बेटों सोनू और मोनू को फोन कर मौके पर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद दोनों अपने गुर्गों के साथ पहुंचे और मुकेश सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
तीन राउंड फायरिंग का दावा
ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर करीब तीन राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि मुकेश सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गए।
कई थानों की पुलिस कर रही छापेमारी
घटना के बाद हाथीदह, मरांची और पंचमहला समेत कई थानों की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस सोनू-मोनू और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही है।
ये भी पढ़ें: सासाराम मंडलकारा में कैदी की मौत से हड़कंप! इलाज के दौरान टूटी सांस, परिजनों ने उठाए बड़े सवाल
एसडीपीओ ने क्या कहा?
एसडीपीओ रामकृष्णा ने बताया कि पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में सरपंच पति एवं मुखिया पति के बीच कहासुनी के दौरान विवाद हुआ था। इसी दौरान मुखिया पुत्र एवं कुख्यात अपराधी सोनू कुमार ने भय का माहौल कायम करने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।