Bihar : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आगाज, कहा- अनुशासन ही भाजपा की ताकत
Bihar : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय एवं एक रात्रि का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत पटना महानगर का दो दिवसीय एवं एक रात्रि का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आज उषा रिसोर्ट, महादेव स्थान, पटना सिटी में प्रारंभ हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया बवाल, सीनेट की बैठक के दौरान ताला तोड़कर कैंपस में घुसे
भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि वैचारिक संगठन है
इस मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि सरकार और संगठन के बेहतर तालमेल से ही विकसित बिहार का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग, अनुशासित और समर्पित रहे, क्योंकि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ काम करने वाला वैचारिक संगठन है। देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और बिहार में डबल इंजन की सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे सरकार की नीतियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, तेजस्वी यादव बोले- जनता की जेब काट रही मोदी सरकार
भव्य प्रदर्शनी का किया अवलोकन
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रशिक्षण टोली द्वारा लगाई गई एक भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संजय सरावगी ने कहा कि इस प्रदर्शनी में पार्टी की मूल विचारधारा, सेवा और सुशासन को बेहद प्रेरणादायी तरीके से दिखाया गया है, जो कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेगी। इस प्रशिक्षण वर्ग में सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधायक संजय गुप्ता, रूप नारायण मेहता, अरविंद कुमार शर्मा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, पटना की मेयर सीता साहू, अभिषेक चंद्रवंशी, नितिन अभिषेक और विनय केशरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.