फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bumper entry of industries into Bihar investment of 350 crore will open the door to employment for 2,300 youth

Bihar: बिहार में उद्योगों की बंपर एंट्री! 350 करोड़ निवेश से 2300 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाजे

Sat, 23 May 2026 09:01 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 23 May 2026 09:01 PM IST
सार

Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बियाडा की पीसीसी बैठक में 20 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। करीब 30 एकड़ भूमि आवंटन के साथ ₹350 करोड़ निवेश और 2300 रोजगार सृजन का अनुमान है। खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य सेवाएँ, पाइप निर्माण, सॉफ्टवेयर विकास और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में नई इकाइयाँ स्थापित होंगी।

विज्ञापन
bumper entry of industries into Bihar investment of 350 crore will open the door to employment for 2,300 youth
मंत्री श्रेयसी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (पीसीसी) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आईडा, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बार की बैठक में समिति द्वारा 20 परियोजनाओं को लगभग 30 एकड़ भूमि आवंटित की गई।

विज्ञापन


350 करोड़ निवेश और 2300 रोजगार का अनुमान
प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में लगभग ₹350 करोड़ के निवेश का अनुमान है, जिससे करीब 2300 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

उद्योग मंत्री ने बताया विकास की नई दिशा
उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में स्वीकृत हो रही नई औद्योगिक परियोजनाएँ बिहार के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार एवं कौशल आधारित अवसर सृजित होंगे। बिहार सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करते हुए राज्य को आधुनिक औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन


निवेशकों के लिए पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया
उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित एवं समग्र औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। बियाडा के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत निवेशकों को औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, सुदृढ़ अवसंरचना, बेहतर संपर्क व्यवस्था, सुगम प्रक्रियाएँ एवं नीतिगत सहयोग के माध्यम से निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई क्षेत्रों की परियोजनाओं को मिली मंजूरी
समिति द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण, सॉफ्टवेयर विकास, पूर्व-निर्मित भवन संरचना निर्माण, फर्नीचर निर्माण, पीवीसी एवं यूपीवीसी पाइप निर्माण, संपीड़ित जैव गैस, स्वास्थ्य सेवाएँ तथा सामान्य विनिर्माण जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक आधार को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

इन औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित होंगी इकाइयां
ये इकाइयां राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी, जिनमें प्रमुख हैं- कुमारबाग, बेगूसराय, हाजीपुर, पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र, बरियारपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं सासाराम शामिल हैं।


ये भी पढ़ें: ससुराल वालों पर लगा था हत्या का आरोप, लेकिन मोबाइल ने खोल दिया प्रेमी का राज; लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत

प्रमुख कंपनियों को मिला प्रोजेक्ट आवंटन
प्रमुख स्वीकृत इकाइयों में भारत जीपीएस बायोएनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, क्रिस्पानो फूड्स एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड, एसपी इंस्टीट्यूट ऑफ वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, एक्सपीरिया प्रीफैक्सो प्राइवेट लिमिटेड, रायुष हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड तथा मखायो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियाँ शामिल हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed