फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wife-absconding-for-year-now-husband-seeking-divorce

Bihar: 'दूसरी शादी की हो तो तलाक दो', सालभर से गायब पत्नी को ढूंढने ससुराल पहुंचा पति, किया हाई वोल्टेज ड्राम

Sat, 23 May 2026 08:04 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 08:04 PM IST
सार

Bihar: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी सालभर से लापता पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंच गया और कचहरी चौक पर हंगामा करने लगा। सास ने दावा किया कि उसकी बेटी दूसरी शादी कर चुकी है, जबकि पति अब कानूनी तलाक की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
Wife-absconding-for-year-now-husband-seeking-divorce
पत्नी की तलाश में पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी चौक पर साल भर से गायब अपनी पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचे पति ने जमकर हंगामा किया। नंदन कुमार ने वर्ष 2024 में स्मिता से अलखनाथ मंदिर में विधि-विधान से शादी की थी। नंदन पंडारक का रहने वाला है, जबकि पत्नी का मायका बाढ़ में अलखनाथ मंदिर के पास कचहरी बिंद टोली में है।

विज्ञापन


शादी के बाद शुरू हुआ पारिवारिक विवाद
बताया जा रहा है कि शादी के बाद सास और ननद के साथ होने वाले विवादों से परेशान होकर पति-पत्नी घर में अलग रहने लगे थे। इसके बावजूद पत्नी के बार-बार मायके जाने की जिद को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी दौरान एक दिन पत्नी ने तबीयत खराब होने की बात कहकर पति के साथ बाढ़ सदर अस्पताल जाने की बात कही। अस्पताल पहुंचने के बाद वह मायके जाने का बहाना बनाकर अपने घर चली गई और फिर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


'बेटी ने दूसरी शादी कर ली'
अब पति नंदन कुमार लगातार अपनी पत्नी की तलाश में ससुराल के चक्कर लगा रहा है। इस मामले में सास ने बताया कि उसकी बेटी ने दूसरी शादी कर ली है और नए पति के साथ अपना घर बसा लिया है। उन्होंने कहा कि अब नंदन भी दूसरी शादी कर ले। उनकी बेटी अब उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहती। महिला ने बताया कि वह कचहरी चौक पर सब्जी बेचकर अपना गुजर-बसर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'तलाक दे ताकि मैं भी नई जिंदगी शुरू कर सकूं'
वहीं नंदन कुमार का कहना है कि सास एक साल से दूसरी शादी की बात कहकर उसे बहला रही है। उन्होंने कहा कि अगर उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है, तो उसे कानूनी रूप से तलाक दे देना चाहिए, ताकि वह भी अपना नया घर बसा सके। नंदन ने आरोप लगाया कि बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर उसकी जिंदगी बर्बाद की जा रही है। हालांकि, उसने यह भी कहा कि उसे आज भी उम्मीद है कि एक दिन उसकी पत्नी वापस लौट आएगी।

ये भी पढ़ें: बिहार एआई समिट कार्यक्रम में खूब हुआ हंगामा, युवाओं को इस बात से थी नाराजगी

कचहरी चौक पर लगा लोगों का जमावड़ा
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान करीब एक घंटे तक कचहरी चौक पर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed