फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 11 May 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 11 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:53 PM, 11-May-2026

Bihar News: निगरानी का बड़ा एक्शन; 20 हजार रिश्वत लेते पुलिस रीडर गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

Bihar News: सीतामढ़ी के पुपरी में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पुलिस रीडर गोविंद चौधरी को गिरफ्तार किया है। केस में नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। ट्रैप ऑपरेशन में आरोपी पकड़ा गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें
10:23 PM, 11-May-2026

Bihar News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, बाथरूम से लौटते वक्त हुआ हमला; आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में गया के दिनेश साहू की बाथरूम से लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी को पुलिस ने चंदौली के पास गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें
विज्ञापन
10:22 PM, 11-May-2026

Bihar News : बिहार सचिवालय के विकास भवन में मिलीं शराब की बोतलें, सुशासन के दावों पर उठे गंभीर सवाल

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। शराब के साथ या शराब पीने की स्थिति में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। आज सचिवालय में कार्यालय के पास डस्टबीन में शराब की बोतल बरामद की गई, इसके बाद  हड़कंप मच गया।  और पढ़ें
10:00 PM, 11-May-2026

Bihar: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, पूर्णिया-सहरसा रूट पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Bihar News: पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार 100 से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे करने की तैयारी है। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान जानकारी दी कि ट्रैक अपग्रेड से यात्रा समय घटेगा और कोसी-सीमांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें
09:23 PM, 11-May-2026

Bihar: दिनदहाड़े सीएसपी सेंटर में हथियारबंद बदमाशों ने बोला धावा, संचालक को बंधक बनाकर लूटे लाखों रुपये

Bihar News: जमुई के पवना गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई सीएसपी सेंटर में घुसकर संचालक को बंधक बनाया और एक लाख बीस हजार रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। पढ़े पूरी खबर... और पढ़ें
09:15 PM, 11-May-2026

Bihar News : मंत्रियों के अब नए ठिकाने, जानिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कौन सा मिला आवास?

Bihar : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों के सरकारी आवास का इंतजार भी खत्म हो गया है। राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों के लिए बंगले आवंटित कर दिए हैं।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:40 PM, 11-May-2026

Bihar News: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे दो युवक, मौत के बाद पसरा मातम

Bihar News: भागलपुर के अजगैविनाथ धाम में गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ और स्थानीय नाविकों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें
07:54 PM, 11-May-2026

Bihar: खेल नीति से जिला स्तर तक स्पोर्ट्स हब का विजन, श्रेयसी सिंह ने पद संभालते ही तैयार किया रोडमैप

Bihar News: श्रेयसी सिंह ने बिहार खेल विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए खेल नीति, जिला स्तर पर खेल अवसंरचना और जमीनी प्रतिभाओं के विकास को प्राथमिकता बताया। उन्होंने बिहार को स्पोर्ट्स हब बनाने और पीपीपी मॉडल लागू करने पर जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें
07:44 PM, 11-May-2026

Bihar: बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए काम की खबर, सरकार ने लाई बियाडा लैंड अलॉटमेंट एंड मैनेजमेंट पॉलिसी

नई नीति में प्लग-एंड-प्ले शेड को विशेष प्राथमिकता दी गई है। ऐसे शेडों का शुरुआती आवंटन पांच वर्षों के लिए होगा, जिसे अधिकतम 15 वर्षों तक बढ़ाया जा सकेगा। आवंटन के 90 दिनों के भीतर संचालन शुरू करना अनिवार्य होगा। और पढ़ें
07:28 PM, 11-May-2026

Bihar News: बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे फरार, खिड़की तोड़कर हुए गायब; प्रशासन में मचा हड़कंप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे खिड़की तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed