फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor bottles found in Vikas Bhawan Bihar Secretariat patna bihar police Bihar News

Bihar News : बिहार सचिवालय के विकास भवन में मिलीं शराब की बोतलें, सुशासन के दावों पर उठे गंभीर सवाल

Mon, 11 May 2026 10:22 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 11 May 2026 10:22 PM IST
सार

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। शराब के साथ या शराब पीने की स्थिति में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। आज सचिवालय में कार्यालय के पास डस्टबीन में शराब की बोतल बरामद की गई, इसके बाद  हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Liquor bottles found in Vikas Bhawan Bihar Secretariat patna bihar police Bihar News
इसी डस्टबीन में मिली शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को लागू हुए वर्षों बीत चुके हैं, लेकिन राजधानी पटना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सचिवालय के विकास भवन से आई एक तस्वीर ने प्रशासनिक महकमे की नींद उड़ा दी है। सोमवार को सचिवालय के कूड़ेदान में शराब की खाली बोतलें बरामद हई, जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए काम की खबर, सरकार ने लाई बियाडा लैंड अलॉटमेंट एंड मैनेजमेंट पॉलिसी
विज्ञापन


कुछ कर्मियों ने बताया कि सफाईकर्मी सफाई कर रहे थे। इसी दौरान सचिवालय के  विकास भवन स्थित कार्यालय के अंदर रखे डस्टबीन में रखी शराब कि बोतल पर पड़ी। सफैकर्मी ने डस्टबिन के अंदर से शराब की बोतल बाहर निकाली तो आसपास के कर्मियों में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने पास के कार्यालय में जाकर इस बात की जानकारी अपने अधिकारी को दी। अधिकारी भी बाहर निकले और फिर चुपचाप वहां से खिसक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए




 

Liquor bottles found in Vikas Bhawan Bihar Secretariat patna bihar police Bihar News
सचिवालय पटना - फोटो : अमर उजाला

फिर कर्मियों ने शराब की बोतल होने की जानकारी सचिवालय थाना को दी। सूचना मिलते ही मद्य निषेध विभाग की पुलिस पहुंची और बोतल को जब्त किया। अब पुलिस सीसीटीवी खंगालकर मामले की जाँच करेगी। लोग कहने लगे कि जिस विकास भवन से पूरे प्रदेश की नीति और प्रशासनिक व्यवस्था का संचालन होता है, वहां शराब के अवशेष मिलना सुरक्षा और कानून व्यवस्था दोनों पर गहरा तमाचा है। सचिवालय का यह क्षेत्र हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है। यहां प्रवेश के लिए कड़ी मेटल डिटेक्टर जांच और सुरक्षाकर्मियों का पहरा होता है। ऐसे में शराब की बोतल का मिलना आश्चर्यजनक बात है। इस संबंध में डीएसपी डॉ अन्नू ने बताया कि यह मामले की जांच मद्य निषेध विभाग कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed