फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vigilance Crackdown Police Reader Arrested Taking twenty thousand bribe Sparks Panic in Department

Bihar News: निगरानी का बड़ा एक्शन; 20 हजार रिश्वत लेते पुलिस रीडर गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

Mon, 11 May 2026 10:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 10:53 PM IST
सार

Bihar News: सीतामढ़ी के पुपरी में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पुलिस रीडर गोविंद चौधरी को गिरफ्तार किया है। केस में नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। ट्रैप ऑपरेशन में आरोपी पकड़ा गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar Vigilance Crackdown Police Reader Arrested Taking twenty thousand bribe Sparks Panic in Department
निगरानी विभाग ने रीडर को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के पुपरी में सोमवार शाम निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में तैनात रीडर गोविंद चौधरी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रीडर बोखड़ा थाना कांड संख्या 107/26 में परिवादी का नाम हटाने और धाराएं कम करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। निगरानी विभाग की टीम ने डीएसपी कुणाल चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए रुन्नीसैदपुर प्रखंड कार्यालय ले जाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पुपरी समेत पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे दिन इस घटना की चर्चा होती रही।
विज्ञापन


20 हजार में हुआ था सौदा
निगरानी विभाग के अनुसार बोखड़ा थाना क्षेत्र के जयशंकर शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रीडर गोविंद चौधरी उनके खिलाफ दर्ज मामले में नाम हटाने और कुछ धाराएं कम करने के लिए 35 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। बाद में बातचीत के दौरान 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। परिवादी ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद निगरानी थाना में कांड संख्या 24/26 दर्ज किया गया। मामले की सत्यता की जांच पीटीसी मोहन पांडेय द्वारा कराई गई, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद निगरानी विभाग ने पूरी योजना बनाकर धावा दल तैयार किया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बिछाया गया था जाल
जानकारी के अनुसार रीडर ने परिवादी को पहले 9 मई को ही रुपये लेकर कार्यालय बुलाया था, लेकिन किसी कारणवश उस दिन लेन-देन नहीं हो सका। इसके बाद सोमवार सुबह फिर से बुलाया गया। तय योजना के तहत परिवादी सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर रिश्वत की रकम लेकर पुलिस अंचल कार्यालय पहुंचा। इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम भी पहले से मौके पर तैनात थी। हालांकि टीम के पहुंचते ही रीडर ने रुपये हाथ में नहीं लिए, लेकिन जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर निगरानी धावा दल ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई इतनी अचानक हुई कि कार्यालय में मौजूद कर्मियों और पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: दिनदहाड़े सीएसपी सेंटर में हथियारबंद बदमाशों ने बोला धावा, संचालक को बंधक बनाकर लूटे लाखों रुपये

कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में बढ़ी बेचैनी
निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में बेचैनी देखी गई। कई अधिकारी पूरे मामले पर बोलने से बचते नजर आए। सूत्रों के अनुसार आरोपी रीडर से कई घंटे तक पूछताछ की गई, जिसके बाद निगरानी टीम उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई। छापेमारी टीम में डीएसपी श्यामबाबू प्रसाद, एसआई गणेश कुमार, एएसआई देवेंद्र प्रसाद तथा सिपाही राहुल कुमार शामिल थे। निगरानी विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और रिश्वतखोरी में शामिल किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed