{"_id":"6b02076b57d8c7412e0c67bb","slug":"bhandara-after-the-procession-of-lord-shaligram-panipat-news-c-244-1-pnp1001-168005-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा के बाद भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा के बाद भंडारा
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर 7 स्थित श्री राम मंदिर धाम में शनिवार को श्री सनातन धर्म राम मंदिर सभा की ओर से तुलसी विवाह महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित भाग लिया।
शाम पांच बजे भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद शाम सात से साढ़े आठ बजे तक तुलसी विवाह की रस्म और धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुए। महिला संकीर्तन मंडल ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। सेक्टर-12 स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में भी तुलसी विवाह का आयोजन किया गया।
धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारा लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सभा के प्रधान कृष्ण लाल कोटू जुनेजा, कार्यकारिणी सदस्यों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सहयोग दिया। ब्यूरो