फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Passenger Shot Dead in Jammu Tawi Express While Returning from Washroom Accused Arrested

Bihar News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, बाथरूम से लौटते वक्त हुआ हमला; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 10:23 PM IST
सार

Bihar News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में गया के दिनेश साहू की बाथरूम से लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी को पुलिस ने चंदौली के पास गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar Passenger Shot Dead in Jammu Tawi Express While Returning from Washroom Accused Arrested
शव आने का इंतजार करते हुए परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नैमिषारण्य धाम यात्रा पर जा रहा था युवक
मृतक की पहचान गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तेतरिया खुर्द गांव निवासी दिनेश उर्फ दिनेश साहू के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ जम्मूतवी एक्सप्रेस से सीतापुर स्थित नैमिषारण्य धाम यात्रा पर जा रहे थे।
विज्ञापन


गया जंक्शन से ट्रेन में हुए थे सवार
जानकारी के अनुसार, दिनेश साहू रविवार को गया जंक्शन से ट्रेन में सवार हुए थे। वे अपनी पत्नी के साथ एस-2 कोच में यात्रा कर रहे थे, जबकि उनकी सास और बच्चे जनरल बोगी में थे। देर रात करीब 2 बजे जब ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के पास थी, तभी दिनेश बाथरूम गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने बाथरूम से लौटते ही उनके माथे में गोली मार दी। गोली लगते ही दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे दो युवक, मौत के बाद पसरा मातम

ट्रेन की धीमी रफ्तार का फायदा उठाकर भागा आरोपी
आरोपी ट्रेन की धीमी रफ्तार का फायदा उठाकर कूदकर भागने लगा, लेकिन सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने पीछा कर उसे चंदौली स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में उसे साइको किलर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने दिनेश को ही क्यों निशाना बनाया और क्या दोनों के बीच कोई पुराना संबंध था।

घटना की खबर मिलते ही गया जिले के तेतरिया खुर्द गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed