फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar ten Children Escape from Shelter Home After Breaking Window Administration on Alert Amid Chaos

Bihar News: बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे फरार, खिड़की तोड़कर हुए गायब; प्रशासन में मचा हड़कंप

Mon, 11 May 2026 07:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 07:28 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे खिड़की तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar ten Children Escape from Shelter Home After Breaking Window Administration on Alert Amid Chaos
जांच में जुटा प्रशासन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चों के फरार होने की घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे खिड़की तोड़कर आश्रय गृह से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बच्चों के गायब होने की सूचना मिली
जानकारी के अनुसार, यह घटना मुसहरी प्रखंड के नरौली स्थित बाल आश्रय गृह की है। सोमवार को जब आश्रय गृह प्रशासन को बच्चों के गायब होने की जानकारी मिली, तो आनन-फानन में इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने आश्रय गृह का निरीक्षण किया
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ (पूर्वी) तुषार कुमार एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्रय गृह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां मौजूद कर्मियों और बच्चों से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक नहीं मिले सुराग
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्चों ने खिड़की तोड़कर फरार होने की योजना बनाई थी। हालांकि अब तक फरार बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में बाल आश्रय गृह के अधीक्षक ने मुसहरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


ये भी पढ़ें-   Bihar News: ‘डीएम साहब शादी करा दीजिए’, विक्रमशिला सेतु बंद होने से फंसी बारात; दूल्हे ने लगाई गुहार

सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी निदेशक अभिषेक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में गार्ड की लापरवाही सामने आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed