फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2020: मां को लगाएं सेब की खीर का भोग, कुछ ही मिनटों में बनकर हो जाएगी तैयार

Sat, 24 Oct 2020 06:01 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 24 Oct 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
shardiya navratri october 2020 how to make apple apple desserts indian seb ki kheer recipe in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

नवरात्रि के पावन दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। 17 अक्तूबर, शनिवार से मां के पावन नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई है। 24 अक्तूबर तक देशभर में मां के पावन नवरात्रि की धूम रहेगी। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको सेब की खीर बनाने की विधि बताएंगे। सेब की खीर काफी स्वादिष्ट होती है। आप इस बार मां को सेब की खीर का भोग भी लगा सकती हैं। आपको सेब की खीर बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए सेब की खीर बनाने की आसान विधि...

shardiya navratri october 2020 how to make apple apple desserts indian seb ki kheer recipe in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

सेब की खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • सेब 
  • दूध
  • चीनी 
  • काजू 
  • किशमिश 
  • पिस्ता
  • इलाइची 
  • बेकिंग सोडा

अगली स्लाइड्स में जानिए सेब की खीर बनाने की आसान रेसिपी...

shardiya navratri october 2020 how to make apple apple desserts indian seb ki kheer recipe in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

स्टेप 1 

  • सबसे पहले सेब को अच्छी तरह से धो लें और सेब के बीज भी निकाल लें। सेब की खीर बनाने के लिए सेब को कद्दूकस करें।


Navratri 2020: इस बार व्रत में ट्राई करें सेब की खीर, देवी मां को भोग लगाने में भी आएगी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri october 2020 how to make apple apple desserts indian seb ki kheer recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्टेप 2

  • इसके बाद एक बर्तन में दूध उबाल लें। आपको दूध को गाढ़ा होने तक उबालना होगा। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो दूध में बेंकिंग सोडा डाल दें। अब कद्दूकस किया हुआ सेब भी इसमें डाल दें।


Navratri 2020: देवी मां को भोग लगाने के लिए बनाएं कच्चे केले का हलवा

विज्ञापन
shardiya navratri october 2020 how to make apple apple desserts indian seb ki kheer recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

स्टेप 3

  • जब खीर गाढ़ी हो जाए तो उसमें चीनी और कटे हुए मेवे मिला दें। आप खीर को चलाते रहना है। चीनी और कटे हुए मेवे डालने के बाद खीर को 2 से 3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद खीर में कटी हुई इलाइची डालें और गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट खीर इन आसान स्टेप्स में तैयार हो जाएगी। आप सेब की खीर का भोग मां को लगा सकती हैं।


Navratri 2020: व्रत में बनाएं चटपटे भेल मखाने के साथ, रेसिपी है बेहद आसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed