Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ की बात: आप भी हैं शाकाहारी? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है इन जरूरी विटामिन्स-मिनरल्स की कमी

Sun, 29 Nov 2026 03:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 29 Nov 2026 03:42 PM IST
सार

शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12, विटामिन-डी, आयरन, जिंक और ओमेगा-3 की कमी का खतरा हो सकता है। संतुलित डाइट, फोर्टिफाइड फूड और जरूरत के अनुसार सप्लीमेंट से पोषण की कमी से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
Why Vitamin B12 iron and  Essential Nutrient Deficiency Is Common in Vegetarians
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

हमारी सेहत के लिए शाकाहारी भोजन ठीक है, या मांसाहारी? ये लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वैसे तो दोनों प्रकार के डाइट के अलग-अलग फायदे हैं, पर कई अध्ययन प्लांट बेस्ड डाइट खाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। अमर उजाला में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि शाकाहारी या मांसाहारी, कौन सा आहार सबसे ज्यादा फायदेमंद है?



शाकाहारी भोजन को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें फल-सब्जियां, दालें, अनाज और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। हालांकि ऐसी डाइट लेने वालों में विटामिन बी-12 जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी के खतरे को लेकर भी अलर्ट किया जाता रहा है।

तो क्या जो लोग पूरी तरह से शाकाहारी होते हैं उनमें पोषक तत्वों की कमी का जोखिम ज्यादा होता है? आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Trending Videos
Why Vitamin B12 iron and  Essential Nutrient Deficiency Is Common in Vegetarians
वीगन डाइट से क्या होता है? - फोटो : Amarujala.com/AI

वीगन लोग भी दें ध्यान
अगर आप दूध-दही और अंडे भी नहीं खाते यानी पूरी तरह वीगन डाइट लेते हैं, तो इससे कुछ पोषक तत्वों की कमी का खतरा और ज्यादा हो सकता है। इस तरह के खान-पान से विटामिन-डी, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते जिससे शरीर में इनकी कमी का खतरा बढ़ जाता है।

महिलाओं और बुजुर्गों में पोषण तत्वों की कमी का जोखिम और ज्यादा देखा जाता रहा है। इसलिए शाकाहारी भोजन करते समय सही फूड कॉम्बिनेशन और पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

Why Vitamin B12 iron and  Essential Nutrient Deficiency Is Common in Vegetarians
शाकाहारी खान-पान - फोटो : Adobe Stock

शाकाहारी लोगों में किन पोषक तत्वों की कमी का खतरा ज्यादा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शाकाहारी लोगों में कुछ प्रकार के पोषक तत्वों की कमी का खतरा अधिक रहता है, इसलिए न्यूट्रिशन की पूर्ति के बारे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
 

  • शाकाहारी लोगों में  विटामिन बी-12 की कमी ज्यादा देखी जाती रही है। यह एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। बी12 प्राकृतिक रूप से मुख्य रूप से पशु आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी, एनीमिया और हाथ-पैरों में झनझनाहट हो सकती है। वीगन लोगों को फोर्टिफाइड फूड या डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट की जरूरत पड़ सकती है।

 

  • शाकाहारी लोगों में विटामिन-डी की कमी भी ज्यादा देखी जाती रही है। ये हड्डियों और मांसपेशियों के सही कामकाज लिए जरूरी है। धूप की कमी और सीमित मात्रा में विटामिन-डी वाले आहार के कारण शाकाहारी लोगों में इसकी कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Vitamin B12 iron and  Essential Nutrient Deficiency Is Common in Vegetarians
डाइट में न्यूट्रिशन वाली चीजें - फोटो : Freepik.com

इन पोषक तत्वों पर भी ध्यान देना जरूरी

शाकाहारी खानपान वाले लोगों में कुछ और प्रकार के मिनरल्स और न्यूट्रिशन की कमी होने का जोखिम देखा जाता रहा है।

पशु स्रोतों से मिलने वाले आयरन की तुलना में, पौधों से मिलने वाला आयरन (नॉन-हीम आयरन) शरीर में ठीक से अवशोषित नहीं हो पाता है। महिलाओं में इसकी कमी का खतरा ज्यादा देखा जाता रहा है।
जिंक शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने और घाव भरने के लिए जरूरी है। साबुत अनाज और दालों में मौजूद फाइटेट इसके अवशोषण को कम कर सकता है।

शाकाहारी लोगों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी कम हो सकता है। अलसी, चिया सीड्स और अखरोट से कुछ मात्रा में ओमेगा-3 होता है, इसे आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी न होने पाए इसके लिए रोजाना दूध, दही, पनीर और फोर्टिफाइड फूड्स जरूर खाएं। आयरन के लिए दालें, चना-राजमा और हरी सब्जियां और इसके साथ विटामिन सी वाली चीजें लें। अगर आपमें किसी पोषक तत्व की कमी लगातार बनी रहती है तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed