फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2020: व्रत के चावलों से बनाएं टेस्टी उत्तपम, उपवास के लिए है टेस्टी डिश

Sat, 24 Oct 2020 06:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 24 Oct 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october recipe to make uttapam with vrat ke chawal
vrat ke uttapam - फोटो : social media

नवरात्र के नौ दिनों में देवी मां की आराधना के साथ ही लोग पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं। इस दौरान पूरी तरह से अन्न को छोड़ वो फलाहार पर रहते हैं। जिसमें साधारण गेंहू, चावल शामिल नहीं होता है। ऐसे में हर दिन खाने के लिए कुछ ऐसी चीज होनी चाहिए जो पेट को भरने के साथ ही ऊर्जा दे। साथ ही सात्विक भी हो। तो आप व्रत में उत्तपम बना सकती हैं। ये उत्तपम सूजी के नहीं बल्कि व्रत वाले चावल के बनते हैं। तो चलिए जानें समां के चावल यानी व्रत वाले चावलों से उत्तपम बनाने की रेसिपी। 

shardiya navratri 2020 october recipe to make uttapam with vrat ke chawal
vrat ke uttapam - फोटो : social media

व्रत में भी कई बार कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का दिल कर जाता है। ऐसे में उत्तपम बढ़िया रेसिपी है। लेकिन हम व्रत में खाया जाने वाला उत्तपम बनाएंगे तो इसमें सूजी की जगह सामां के चावल या व्रत में खाए जाने वाले चावल को लेते हैं। 

shardiya navratri 2020 october recipe to make uttapam with vrat ke chawal
vrat ke uttapam - फोटो : social media
उत्तपम बनाने की सामग्री

उत्तपम बनाने के लिए एक कप समां या व्रत के चावल, एक छोटा चम्मच जीरा, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, थोड़ी सी बारीक कटी हरी धनिया, सेंधा नमक स्वाद के अनुसार

विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october recipe to make uttapam with vrat ke chawal
uttapam - फोटो : Social Media
उत्तपम बनाने की विधि

समां या व्रत के चावल को दो से तीन घंटे के लिए भिगोकर रख दें। पानी से निकालने के बाद मिक्सी में इसे बारीक पीस लें और डोसे की कंसिस्टेंसी का घोल बना लें। इस घोल में जीरा, हरी मिर्च, धनिया की पत्ती और सेंधा नमक डाल लें। तवे को गर्म करने के बाद उस पर घी डालें और छोटे-छोटे आकार के उत्तपम तैयार करें। 

विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october recipe to make uttapam with vrat ke chawal
uttapam - फोटो : Social Media

गैस की आंच मध्यम करने के बाद इसे ढंक दें। जब एक तरफ अच्छे से सिंक जाएं तो इसे पलट दें। दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकने के बाद गर्मागर्म सर्व करें। आप इस उत्तपम को आलू की सब्जी या व्रत की हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। आप चाहे तो उत्तपम के बैटर में कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च मिला लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed