फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2020: व्रत में बनाएं चटपटे भेल मखाने के साथ, रेसिपी है बेहद आसान

Sat, 17 Oct 2020 04:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 17 Oct 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 vrat food make makhana bhel with easy recipe
makhana

नवरात्रों के नौ दिनों में देवी मां को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं। नौ दिनों के व्रत में हर दिन फलाहार में खाने के लिए कुछ ऐसा खाने की जरूरत होती है। जो दिनभर एनर्जी देने के साथ ही स्वाद में भी बढ़िया हों। साथ ही सात्विक हो और आसानी से बन जाए। लेकिन आपके दिल में अभी भी दुविधा है इस तरह की रेसिपी को बनान के लिए तो मखाना भेल ट्राई करें। व्रत में खाया जाने वाला सबसे आसान और चटपटा नाशता है ये। जिसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। तो चलिए जानें मखाना भेल को बनाने की आसान सी रेसिपी। 


 
shardiya navratri 2020 vrat food make makhana bhel with easy recipe
मखाना - फोटो : FREE PIC

इस फलाहारी भेल को बनाने में मात्र 10 से 15 मिनट का समय लगता है। अगर आपने सारी तैयारी करके पहले से रखी है तो ये फटाफट बन जाते हैं। मखाना भेल व्रत में खाने के लिए होने के साथ ही एनर्जी भी देते हैं और कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग को भी दूर कर देते हैं।

shardiya navratri 2020 vrat food make makhana bhel with easy recipe
peanut - फोटो : Pixabay
मखाना भेल बनाने की सामग्री

तीन कप मखाना, दो चम्मच देशी घी, एक चम्मच नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, तीन बड़े चम्मच मूंगफली , एक टमाटर बारीक कटा हुआ, दो चम्मच हरी चटनी, एक चम्मच इमली की चटनी, एक खीरा बारीक कटा हुआ, आधा सेब कटा हुआ, सेंधा नमक स्वादानुसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 vrat food make makhana bhel with easy recipe
desi ghee
बनाने की विधि

एक पैन में घी गर्म कर उसमें मखाने को फ्राई कर लें। जब मखाने क्रिस्पी हो जाए तो इसे आंच से उतार लें। मखाने को फ्राई करते समय साथ में सेंधा नमक भी मिला लें। अब इस फ्राईड मखाने में रोस्टेड मूंगफली, कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डालें। अच्छे से मिक्स कर लें।

विज्ञापन
shardiya navratri 2020 vrat food make makhana bhel with easy recipe
मखाने - फोटो : free pick

अब इस मिश्रण में हरी चटनी, लाल चटनी, कटे हुए खीरे, सेब डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आप चाहे तो इसमें अपना मनपसंद फल जैसे अनार के दाने और अंगूर भी डाल सकती हैं। तैयार है आपका स्वादिष्ट चटपटा मखाना भेल। अगर आपके पास मूंगफली रोस्ट करके और चटनी पहले से बनी रखी है तो इसे बनाने में आपको बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed