फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2020: इस बार व्रत में ट्राई करें सेब की खीर, देवी मां को भोग लगाने में भी आएगी काम

Sun, 18 Oct 2020 09:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 18 Oct 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october easy recipe to make apple kheer for bhog
kheer recipe

इस बार शारदीय नवरात्रों की शुरूआत 17 अक्तूबर से हो रही है। मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा-पाठ करते हैं। वहीं नौ दिन का व्रत भी रखते हैं। व्रत के दौरान सही खानपान जरूरी है। जिससे कि व्रत में कमजोरी ना आए। सेब की खीर सेहतमंद फलाहार है। साथ ही इसे देवी मां को भोग लगाने के लिए भी रख सकते हैं। तो चलिए जानें सेब की खीर बनाने की आसान सी रेसिपी।

shardiya navratri 2020 october easy recipe to make apple kheer for bhog
kheer
सेब की खीर बनाने की सामग्री

तीन से चार अच्छे पके सेब, फुल क्रीम दूध एक लीटर, चीनी 100 ग्राम, पिसी इलायची एक छोटा चम्मच, ड्राई फ्रूट्स में काजू, किशमिश और बादाम के साथ ही अखरोट भी लिया जा सकता है। 


 
shardiya navratri 2020 october easy recipe to make apple kheer for bhog
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेब की खीर बनाने की विधि

सेब की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले सेव को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लें। अब एक गहराई वाला बर्तन लें और उसमें दूध डालकर आंच पर चढ़ा दें। आप दूध को तब तक उबलने दें जब तक वो गाढ़ा होकर आधा न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october easy recipe to make apple kheer for bhog
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डाल दें। अब इस मिश्रण को चलाते हुए थोड़ी देर तक पकाएं। खीर जब गाढ़ा होने लगे तो इसमे चीनी मिला दें। साथ ही मेवों को बारीक काट कर मिला दें।
Navratri 2020: व्रत में खाने के लिए परफेक्ट है कच्चे केले से बने पकौड़े
 

विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october easy recipe to make apple kheer for bhog
kheer - फोटो : social media

जब ये खीर अच्छे से पक जाए और चीनी गल जाए तो आंच बंद कर पिसी इलायची मिला दें। बेहद आसानी से बन जाने वाली इस खीर का भोग देवी मां को प्रसाद के रूप में भी लगाया जा सकता है। वहीं व्रत में खाने के लिए ये बेहद स्वादिष्ट लगेगी। 
Navratri 2020: बिना चिपके बड़े ही आसानी से बन जाएंगे साबुदाने के कटलेट, ये रही आसान सी विधि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed