फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Zoo trial run on 26

Jammu News: बैटरी कार पर घूमेंगे जू, परिंदों से करेंगे गुफ्तगू

विज्ञापन
Zoo trial run on 26
जंबू जू में बैटरी कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जू देखने के शौकीन लोग अब कार की सवारी का आनंद भी लेंगे। अगर आप भी जू में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। जी हां मांडा-जू में पर्यटकों को अब जानवरों और पक्षियों के क्लोजर तक पहुंचने का मौका मिलेगा। कार पर जू घूमने के साथ परिंदों से भी गुफ्तगू होगी। बैटरी कार पर्यटकों को जानवरों के दीदार करवाने के बाद मुख्य गेट तक छोड़ेगी। विभाग पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर योजना को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहा है। बैटरी से चलने वाली कार में बैठकर पर्यटक जंबू-जू के दीदार करेंगे। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

नगरोटा के खानपुर में महत्वाकांक्षी परियोजना जंबू-जू का ट्रायल रन 26 अप्रैल को किया जाएगा। इसके लिए 10 बैटरी कार जू में पहुंच चुकी हैं। ये कारें बारिश और धूप में चलने के हिसाब से तैयार की गई हैं। इनमें चार से आठ लोगों के बैठने की क्षमता है। सेल्फी प्वाइंट के साथ दीवारों पर जानवरों और प्रकृति से जुड़ी पेंटिंग तैयार की जा रही है। इसमें डोगरा संस्कृति की झलक अलग से दिखेगी। मांडा-जू जम्मू में 18 कर्मचारियों को नियुक्त करने के अलावा आउटसोर्स पर भी कर्मचारी रखे गए हैं। स्थानीय एनिमल कीपर को चंडीगढ़ की टीम ट्रेनिंग दे रही है। पर्यटकों के टिकटिंग व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जंबू-जू का ट्रायल रन 26 अप्रैल को किया जाएगा। चंडीगढ़ की टीम एनिमल कीपर को ट्रेनिंग दे रही है। प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सुरेश कुमार गुप्ता, मुख्य वन्य जीव वार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed