फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   zonal level trial

Jammu News: 250 खिलाड़ियों ने दिए हैंडबाल, वॉलीबाल और कराटे के ट्रायल

विज्ञापन
zonal level trial
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। युवा सेवा और खेल विभाग ने वीरवार को विभिन्न आयु वर्गों में लड़कों और लड़कियों के हैंडबाल, वॉलीबाल और कराटे के अंतर संभाग यूटी स्तरीय चयन ट्रायल करवाए। हैंडबाल के लिए डोगरा ग्राउंड शास्त्री नगर में अंडर-14 का ट्रायल हुआ। खेल गांव नगरोटा में कराटे के अंडर-14 और 17, वॉलीबाल के अंडर-14 के ट्रायल हुए। दोनों संभागों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी प्रतियोगिता के अगले स्तर के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना है। डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विजेताओं की सराहना की। साथ ही उन्हें अंतर जिला संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास में करते रहने की सलाह दी।


एमटीआई स्पोर्ट्स बीच फेस्टिवल के लिए ओपन सेलेक्शन ट्रायल 10 को

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। पहली एमटीआई स्पोर्ट्स बीच फेस्टिवल 2023-24 के लिए 16 से 20 साल के लड़कों व लड़कियों के लिए जल्द ओपन सेलेक्शन ट्रायल होंगे। इसके लिए जम्मू-कश्मीर पेनकैक सिलाट एसोसएशन ने तैयारी कर ली है। इसके तहत ट्रायल 10 को श्रीनगर के गिंडुन स्पोर्ट्स सेंटर राजबाग में लिए जाएंगे। फेस्टिवल 5 से 10 जनवरी तक दीव में होगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए वैध आईडी प्रमाण और आयु प्रमाण पत्र, घोषणा प्रमाण पत्र, बीमा समेत अन्य दस्तावेज लाएं। ट्रायल के दौरान कोई बोर्डिंग, आवास या परिवहन शुल्क प्रदान नहीं किया जाएगा। चयनित एथलीटों की स्क्रीनिंग 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed