{"_id":"59aeeb954f1c1ba6078b4719","slug":"zohra-thanked-gautam-gambhir-for-kind-gesture","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम गंभीर ने बढ़ाया मदद का हाथ, शहीद ASI की नन्ही बिटिया बोली 'थैंक्यू गौतम सर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम गंभीर ने बढ़ाया मदद का हाथ, शहीद ASI की नन्ही बिटिया बोली 'थैंक्यू गौतम सर'
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
शहीद एएसआई की बेटी जोहरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस के एएसआई अब्दुल रशीद की बेटी की शिक्षा के लिए आगे आए क्रिकेटर गौतम गंभीर को नन्ही जोहरा ने थैंक्यू बोला है। जोहरा अभी तीसरी कक्षा में पढ़ाई कर रही है। वह डाक्टर बनना चाहती है। शहीद पिता भी उसे डाक्टर के रूप में देखने के ख्वाहिशमंद थे।
विज्ञापन
छह साल की जोहरा ने भी तालीम में मदद पर खुशी जताई। कहा कि इससे वह सपना पूरा कर सकेगी। वहीं गौतम गंभीर के इस एलान के बाद सारे देश में उनकी सोच की सराहना की गई है। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने गौतम द्वारा किए गए ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उनकी प्रशंसा में कमेंट किए।
विज्ञापन
वहीं फेसबुक पर भी लोगों ने गौतम गंभीर के समर्थन में तमाम पोस्ट किए। लोगों ने न सिर्फ जोहरा के लिए उनके फैसले को सम्मान दिया बल्कि गौतम के निर्णय को अन्य लोगों को भी फॉलो करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन