फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yuvatarang, m.a.m college

Jammu News: युवातरंग में एमएएम काॅलेज ओवरऑल चैंपियन, महिला काॅलेज गांधीनगर रनरअप

विज्ञापन
yuvatarang, m.a.m college
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के छात्र कल्याण विभाग के कार्यक्रम युवातरंग 2023 का मंगलवार समापन हो गया। एमएएम काॅलेज ओवरआल विजेता बना। रनरअप की ट्राफी (उत्तम) महिला काॅलेज गांधी नगर को मिली। ओवरऑल बेस्ट परफाॅर्मर का पुरस्कार एमएएम काॅलेज के आकाश कटोच को मिला
बेस्ट इंस्टीट्यूशन इन थिएटर (रंगकर्मी) का पुरस्कार एमएएम काॅलेज को मिला। संगीत में सर्वश्रेष्ठ संस्थान (अभिव्यक्ति) का पुरस्कार भी एमएएम काॅलेज ने ही जीता। नृत्य में सर्वश्रेष्ठ संस्थान (नटराज) का पुरस्कार एमएएम काॅलेज को दिया गया, रचनात्मक और ललित कला में सर्वश्रेष्ठ संस्थान (ललितकला) का पुरस्कार महिला कॉलेज गांधीनगर को मिला। साहित्यिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ संस्थान (साहित्यम) भी गांधीनगर महिला कॉलेज के नाम रहा। संगीत में सर्वश्रेष्ठ कलाकार (संगीतज्ञ) का पुरस्कार एमएएम काॅलेज के विनीत रैना को दिया गया। थिएटर में ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ कलाकार (अभिनेता) का पुरस्कार एमएएम काॅलेज के आकाश कटोच ने हासिल किया। ललित कला (रचनाकार) साइंस काॅलेज के मोहम्मद जेगम सलारिया ने जीता। मुख्य अतिथि रहे प्रमुख सचिव अलोक कुमार ने ऐसे आयोजनों के महत्व पर जोर दिया, जो छात्रों की साहित्यिक और कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करते हैं।
विज्ञापन

क्लस्टर विवि के वीसी प्रो. बेचन लाल ने कहा, छात्रों के बीच रचनात्मकता, सहयोग और समुदाय की भावना को बढ़ावा देने वाला वातावरण बनाने में स्टूडेंट वेलफेयर विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन हुए ये आयोजन
युवातरंग में अंतिम दिन लाइट वोकल सोलो, क्लासिकल डांस सोलो और ग्रुप डांस का आयोजन हुआ। लाइट वोकल सोलो में एमएएम कॉलेज के मुकेश कुमार और शार्तिक ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। साइंस काॅलेज के प्रणव पंडिता को तीसरा स्थान मिला। ग्रुप डांस में एमएएम काॅलेज, महिला काॅलेज गांधीनगर और साइंस काॅलेज ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। क्लासिकल डांस सोलो में महिला काॅलेज गांधीनगर से अंतिमा शर्मा और मेधावनी रैना को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed