रामगढ़। सीमावर्ती गांव दग छनी फतवाल में शनिवार को अपनी जमीन-अपनी निगरानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया।
एडीसी तिलक राज शात्रतरी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिन लोगों के काम अभी पूरे नहीं हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। तहसीलदार फारूक हुसैन ने कहा कि हम पूरी तरह से गांव के युवाओं के लिए तैयार हैं कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर विनय कुमार शर्मा, बीडीयो मोहिंदर सिंह, बीएमओ डॉ. लखविंदर सिंह, एसीडी सिदारथ, सरपंच आशा कुमारी पंच बिल्लू चौधरी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, युवा नेता सन्नी चौधरी, सुखदेव सिंह मौजूद रहे। संवाद