फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youths made world records in Ladishah and Calligraphy

Jammu News: युवाओं ने लडीशाह और कैलीग्राफी में बनाए विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
Youths made world records in Ladishah and Calligraphy
कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव, कशूर रिवाज सांस्कृतिक महोत्सव मंगलवार को बारामुला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। इस महोत्सव ने यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फ़ोरम की ओर से निर्धारित दो विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए। सेना की ओर से बुधवार को जारी सूचना में बताया कि पहला रिकॉर्ड सबसे बड़े लडीशाह प्रदर्शन का था, जिसमें जिले के 162 स्थानों पर 20 हजार छात्रों ने भाग लिया था। सदियों पुरानी कश्मीरी संगीतमय कहानी कहने की परंपरा, लडीशाह, व्यंग्य, हास्य और सामाजिक टिप्पणियों को सहजता से एक साथ बुनती है।
विज्ञापन

दूसरा रिकॉर्ड कैलीग्राफी में हासिल किया गया, जहां 18,350 युवा प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक सुलेख शैली में राष्ट्रीय गौरव और एकता के प्रतीक देशभक्ति कविता सारे जहां से अच्छा की रचना की थी।
विज्ञापन

अपने संबोधन में, जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के माननीय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने हमारे युवाओं की उपलब्धियों की सराहना की और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा देने में भारतीय सेना की प्रतिबद्धता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed