फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youths expressed anger over the BSF recruitment notification, blocking roads and being chased away by police.

नौकरी मांगी, लाठियां मिलीं: बीएसएफ भर्ती से बाहर हुआ जम्मू-कश्मीर, सड़कों पर उतरे युवा... सड़क जाम

Sat, 17 Jan 2026 11:31 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 17 Jan 2026 11:31 AM IST
सार

बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती अधिसूचना में जम्मू-कश्मीर के लिए कोई पद न होने से नाराज युवाओं ने पलौड़ा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन
Youths expressed anger over the BSF recruitment notification, blocking roads and being chased away by police.
अखनूर रोड पर युवाओं पर लाठीचार्ज करता पुलिस कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएफ में भर्ती की अधिसूचना में प्रदेश का नाम शामिल न करने से नाराज युवकों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। मामला शांत करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग कर युवाओं को खदेड़ दिया। सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे युवकों पर लाठियां भी भांजी।

विज्ञापन


बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2024-2025 को लेकर मुख्यालय पलौड़ा ने अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया कि जम्मू-कश्मीर के लिए बीएसएफ में कोई भी रिक्त पद नहीं हैं। इसके चलते आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की गई कि वे परीक्षा केंद्र न आएं, उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Youths expressed anger over the BSF recruitment notification, blocking roads and being chased away by police.
युवक को लाठी से हटाता कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
अधिसूचना के सार्वजनिक होते ही युवा आक्रोशित हो गए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे लगभग 100 से 150 अभ्यर्थी बीएसएफ पलौड़ा मुख्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए। गुस्साए अभ्यर्थियों ने पलौड़ा-जम्मू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग करने लगे। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही डीएसपी ट्रैफिक और थाना दोमाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत होने के बजाय और भड़क गया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।

Youths expressed anger over the BSF recruitment notification, blocking roads and being chased away by police.
युवक को लाठी से हटाता कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

करीब डेढ़ घंटे तक यातायात रहा बाधित
प्रदर्शन के कारण करीब डेढ़ घंटे तक पलौड़ा-जम्मू मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए सड़क के दोनों ओर यातायात बहाल कराया। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत से भर्ती के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब बिना किसी ठोस कारण उन्हें बाहर कर दिया गया है। युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed