{"_id":"5a2271944f1c1b97678bf35f","slug":"youth-ran-out-with-terrorist-rifle-in-budgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः जानें क्या हुआ जब आतंकी की राइफल लेकर युवक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः जानें क्या हुआ जब आतंकी की राइफल लेकर युवक हुआ फरार
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के पखरपोरा गांव में वीरवार को हुई मुठभेड़ के दौरान मारे गए एक आतंकी की राइफल लेकर एक युवक फरार हो गया है। हालांकि, पुलिस ने इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन युवक की धरपकड़ के लिए पुलवामा जिले के करीमाबाद, वहीबग, रिसीपोरा, चेवा के अलावा अन्य कई इलाकों में छापेमारी की।
विज्ञापन
पखरपोरा के फुतिल्पोरा गांव में वीरवार को जैश के आतंकियों के मारे जाने के बाद जब सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया तो साथ के पुलवामा जिले के कई इलाकों से काफी संख्या में युवाओं ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर सुरक्षाबलों पर पथराव किया।
विज्ञापन
इस बीच अभियान स्थगित किए जाने पर मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे लोगों में से एक युवक को मलबे के नीचे से एके-47 राइफल मिली। सूत्रों के अनुसार यह युवक एक शहीद पुलिस कांस्टेबल का बेटा है जो राइफल मिलने के बाद से गायब है।
विज्ञापन