फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth killed in kashmir violence, two policemen arrested

कश्मीर हिंसा: युवक की मौत, दो पुलिसवाले गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2015 09:50 AM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
youth killed in kashmir violence, two policemen arrested

त्राल मुठभेड़ और मसर्रत बवाल को लेकर किए गए कश्मीर बंद के दौरान पुलिस की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। दो जख्मी हुए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद एएसआई मंजूर अहमद और कांस्टेबल जावेद अहमद को एसओपी (स्टैंडिंग आपरेटिव प्रोसिजर्स) का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा थाना प्रभारी मगाम खुर्शीद उर रहमान को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है। हुर्रियत के कट्टरपंथी गुट ने बंद का आह्वान किया था। शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मीरवाइज सहित कुछ अलगाववादियों को शनिवार सुबह घर में नजरबंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


नारबल जाने की कोशिश कर रहे यासीन मलिक और स्वामी अग्निवेश को गिरफ्तार कर लिया गया। बंद का शनिवार को मिलाजुला असर रहा।

40 से ज्यादा हुए घायल

youth killed in kashmir violence, two policemen arrested

हिंसक घटनाओं में दो दर्जन पुलिस कर्मियों सहित 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। श्रीनगर के चाल चौक आदि इलाकों में स्कूल, दुकानें और पेट्रोल पंप आदि बंद रहे। सिविल लाइंस एरिया और अन्य मुख्य कसबों में जनजीवन सामान्य रहा।

कुछेक इलाकों में हुर्रियत समर्थकों ने सड़कों पर आकर हिंसक प्रदर्शन किए। बडगाम जिले के नारबल इलाके में प्रदर्शनकारियों द्वारा वहां से गुजरने वाले वाहनों को पथराव कर क्षति पहुंचाई।

इसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें हटाने की कोशिश की गई तो प्रदर्शनकारियों द्वारा जवानों पर भी पथराव किया गया। इस दौरान टायर जलाए गए और भारत विरोधी नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों के हिंसक होने पर उन्हें खदेड़ने के लिए जवानों द्वारा फायरिंग की गई। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक सुहेल अहमद सौफी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस थाने में हत्या का मामला

youth killed in kashmir violence, two policemen arrested

एक अन्य वानी इरफान निवासी कावूसा (बडगाम) को स्किमस में भर्ती कराया गया है। घटना की दांडिक जांच के आदेश जारी हो गए हैं। बडगाम जिला आयुक्त अल्ताफ अहमद ने बताया कि अतिरिक्त जिला आयुक्त के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। कमेटी को मामले में जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में आरपीसी की धारा 302 के तहत मगाम पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घाटी में तनाव का माहौल है। इसके अलावा पलहालन इलाके में प्रदर्शन के दौरान इशफाकअहमद भी घायल हुआ है। उसे भी स्किमस में भर्ती कराया गया है।

संवेदनशील इलाकों में प्रशासन की ओर से हालात नियंत्रण में बनाए रखने को अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शनिवार को दिनभर कश्मीर के अलग अलग इलाकों में प्रदर्शनकारियों विरोध प्रदर्शन किए।

विज्ञापन

यासीन के समर्थन में पहुंचे अग्निवेश

youth killed in kashmir violence, two policemen arrested

सीआरपीएफ की फायरिंग में एक युवक की मौत हो जाने के बाद स्वामी अग्निवेश और अलगाववादी एवं जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक ने समर्थकों सहित नारबल जाने की कोशिश की। अग्निवेश कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप बनाने के विरोध में 30 घंटे के अनशन पर बैठे यासीन मलिक को समर्थन देने कश्मीर पहुंचे हैं।

प्रदेश सरकार सक्षम: जितेंद्र
कटड़ा। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं उधमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि अवाम को चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही रियासत में हालात सामान्य हो जाएंगे। सुरक्षा पहलु पर उनका कहना था कि संबंधित अधिकारी जल्द ही स्थिति पर काबू पा लेंगे और राष्ट्रविरोधी ताकतों के मंसूबों को नाकाम कर दिया जाएगा।

घाटी में अलगाववाद का दौर लौटने पर उनका कहना था कि गठबंधन सरकार के दोनों दल भाजपा और पीडीपी एक दूसरे की भावनाओं और नीतियों से भलीभांति परिचित हैं और दोनों इसका ख्याल भी रखेंगे। उन्होंने दोहराया कि भाजपा-पीडीपी गठबंधन सिर्फ सुशासन और विकास के एजेंडे पर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed