{"_id":"e1e1146d57d8610de689b3707eb007da","slug":"youth-festival-will-start-from-january-15-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जनवरी से शुरु होगा जम्मू यूनिवर्सिटी का यूथ महोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जनवरी से शुरु होगा जम्मू यूनिवर्सिटी का यूथ महोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी में युवा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को दिन भर पहाड़ी लोक नृत्य के अभ्यास में जम्मू यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं जुटे रहे। पहाड़ी लोक नृत्य के जलवे बिखेरने के लिए तैयार छात्राओं और छात्रों की टीम लगातार पिछले दस-बारह दिनों से रिहर्सल कर रही हैं।
विज्ञापन
इस रिहर्सल को 14 जनवरी तक जारी रखे जाने की संभावना है, ताकि प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धा में बेहतर अंक हासिल हो सके और मेजबान जम्मू यूनिवर्सिटी को प्रतिस्पर्धाओं में स्थान हासिल हो सके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 15 जनवरी से 19 जनवरी तक जम्मू यूनिवर्सिटी में होने वाले युवा महोत्सव में ड्रामा, स्किट, माइन, रंगोली, समूह गान, पाश्चात्य संगीत, लोकनृत्य और शास्त्रीय संगीत आदि की प्रतियोगिताओं में देश के उत्तर क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
इन स्पर्धाओं के लिए इन दिनों यूनिवर्सिटी में कड़ी मेहनत से विभिन्न विभागों के प्रतिभागी विद्यार्थी जुट गए हैं। अनुभवी कलाकारों द्वारा अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों से आने वाले छात्र- छात्रा कलाकारों के स्वागत में वे भी सम्मिलित होंगे।
जबकि युवा महोत्सव के पहले दिन जनरल जोरावर सिंह सभागार में भव्य स्वागत समारोह होगा। जम्मू के अनुभवी कलाकारों में सतीश चंद्र, राकेश कोना, बांसुरी पर राकेश आनंद, ढोलक पर दरबारी लाल एवं नीरज भी अपनी कला प्रतिभा दिखाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। सतीश चंद्र ने बताया कि उन्होंने पूरी तैयारी की है, जिससे वे अपना सर्वश्रेष्ठ कर सकें।