फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth engaged in saving people from drugs, handing over smugglers to police

अनोखी पहल: लोगों को नशे से बचाने में जुटे युवा, तस्करों को कर रहे पुलिस के हवाले, खुद के प्रयास से बना दिया पुनर्वास केंद्र 

Sun, 14 Nov 2021 05:53 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Nov 2021 05:53 PM IST
सार

सांबा जिला के गुड़ा सलाथिया में नशे के खिलाफ राजपूत सभा के युवा विंग ने बड़ा अभियान चलाया है। स्थानीय युवाओं और गैर सरकारी संस्था के सहयोग से अपने स्तर पर एक निगरानी समिति भी बनाई है। वह लगातार इलाके में नशे से होने वाले बीमारियों के बारे में भी बात रहे हैं। 

विज्ञापन
Youth engaged in saving people from drugs, handing over smugglers to police
नशा मुक्ति केंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में हेरोइन जैसे घातक नशीले पदार्थ की तस्करी और युवाओं में बढ़ती नशे की लत से समाज को बचाने के लिए सांबा जिले के गुड़ा सलाथिया गांव से अनोखी पहल हुई है। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने स्थानीय युवाओं और गैर सरकारी संस्था के सहयोग से अपने स्तर पर एक निगरानी समिति बनाई है। समिति के सदस्य एक तरफ गांव-गांव में लोगों खासकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तस्करों को चिह्नित कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस की मदद कर रहे हैं। सभा सदस्यों ने पिछले एक वर्ष के दौरान कई तस्करों को न सिर्फ पुलिस के हवाले किया है, बल्कि तीन कुख्यात तस्करों को जन सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल भिजवाने में भी अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


इलाके में एक घटना के बाद यह अभियान किया शुरू 
सभा के युवा विंग के चेयरमैन मंगलेश्वर सिंह के अनुसार गुड़ा सलाथिया में एक युवक की मौत चिट्टे के अत्यधिक सेवन से हो गई। गुड़ा सलाथिया समेत बीरपुर, स्मैलपुर एवं अन्य इलाकों में नशा तस्कर सक्रिय हैं। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई गई। हालात को पटरी पर लाने के लिए अपने घर को खुद साफ करने की जरूरत महसूस हुई। इसी को देखते हुए गुड़ा सलाथिया में 25 युवाओं की समिति बनाई गई। ये सक्रिय सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

तस्करों की जानकारी मिलते ही कार्रवाई जाती है पुलिस कार्रवाई 

तस्करों की जानकारी मिलते ही पुलिस कार्रवाई का दबाव बनाया जाता है। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा, गाइडिंग और काउंसलिंग सेल एनजीओ और गुड़ा सलाथिया के युवाओं की मदद से अभी तक तीन तस्करों पर पीएसए भी लगवाया जा चुका है। समिति सदस्यों के पास कई इलाकों से सूचनाएं आ रही हैं, जिसके आधार पर नशा तस्करों की सूची तैयार की जा रही है। इसे पुलिस के संज्ञान में लाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्वास केंद्र स्थापित, डॉक्टर नियुक्ति का प्रयास
नशे की दलदल में फंसे युवाओं का नशा छुड़ाने के लिए पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है। सभा के युवा चेयरमैन मंगलेश्वर सिंह के अनुसार पुनर्वास केंद्र परियोजना को साकार करने के लिए सांबा के तत्कालीन एसएसपी शक्ति पाठक की ओर से प्रशासन के समक्ष इमारत का मुद्दा उठाया गया था। प्रशासन ने प्राइमरी स्कूल की जर्जर और खाली इमारत पुनर्वास केंद्र के लिए दे दी। पुलिस और प्रशासन की ओर से इसकी मरम्मत करवाई गई है। अब जल्द ही पुनर्वास केंद्र में डॉक्टर और काउंसलर नियुक्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed