फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth death in police custody

Jammu News: पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर प्रदर्शन परिवार का आरोप-चौकी में पिटाई से गई जान

विज्ञापन
youth death in police custody
-पुलिस बोली-सेहत बिगड़ने पर ले गए अस्पताल, यहां दम तोड़ा, आरोप बेबुनियाद
विज्ञापन

-3.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में लिया था हिरासत में, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। गढ़ी बिश्नाह के युवक की शुक्रवार को पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ज्यौड़ियां पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में युवक को वीरवार शाम हिरासत में लिया था। मृतक सुनील कुमार उर्फ सोनू (30) पुत्र दीवान गांव गढ़ी बिश्नाह का रहने वाला था। परिवार का आरोप है कि मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। परिवार ने पुलिस चौकी के बाहर धरना देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।
ज्यौड़ियां पुलिस का कहना है कि सुनील कुमार के खिलाफ 3.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। वह छह साल से फरार था। अदालत में पेश न होने पर सुनील के खिलाफ गैर जमानती वारंट था। वीरवार शाम को सूचना पर पुलिस ने सुनील को उसके घर से हिरासत में लिया। शुक्रवार सुबह सुनील की सेहत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ज्यौड़ियां ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी करनैल सिंह का कहना है कि मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। सीसीटीवी कैमरे में देखा है। मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

मां बोली-सुनील को नहीं थी कोई बिमारी
वहीं, सुनील की मौत का पता चलने पर परिजन लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी के बाहर मुख्य बाजार में पुलिस के खिलाफ धरना लगाकर नारेबाजी की। मृतक की माता शकुंतला देवी और बहन ने आरोप लगाया कि सुनील की मौत चौकी में पुलिस की मारपीट से हुई है। सुनील को रात भर पीटा गया है। उसे यातनाएं देकर पुलिस ने मार दिया है। सुनील को कोई बिमारी नहीं थी। शकुंतला देवी ने कहा कि बेटा इतने सालों बाद घर आया था। उसे अच्छी तरह देखा भी नहीं था। पुलिस अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें। प्रदर्शनकारियों ने चौकी का घेराव करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच व मृतक के भाई को एसपीओ लगाने पर शांत हुआ परिवार
मामला बिगड़ने की सूचना पर एसपी ग्रामीण राहुल राठौर, डीएसपी अखनूर मोहन लाल और थाना प्रभारी अखनूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात की। मृतक के भाई को एसपीओ लगाने और मामले की गंभीरता से जांच करने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। डीएसपी मोहन लाल ने कहा कि युवक के खिलाफ 3.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed