{"_id":"6790073f8c1bf87be50744f0","slug":"youth-death-in-akhnoor-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100973-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
Wed, 22 Jan 2025 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
अखनूर मुंसिफ कोर्ट की निर्माणाधीन इमारत का निरीक्षण करते मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजन बोले - शव के पास खून और मृतक की आंख पर चोट के निशान
अखनूर। अखनूर के दसकाल गांव में मंगलवार को एक 37 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान दसकाल निवासी विश्वमूर्ति (37) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मृतक के परिजनों ने पुलिस को घर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीपीओ अखनूर सुनील जसरोटिया और थाना प्रभारी रोहित गांधी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अखनूर उपजिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।
परिजनों ने आरोप लगाया कि शव के पास खून के निशान और मृतक की आंख पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका है। उनका कहना है कि परिवार में लंबे समय से मृतक का पिता और सौतेली मां के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
- रोहित गांधी, थाना प्रभारी