{"_id":"600b3bf18ebc3e340557c9a0","slug":"youth-congress-protest-aginst-desel-petrol-rate-jammu-city-news-jmu227534841","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर बिफरी यूकां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर बिफरी यूकां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डोगरा चौक जाम कर रोष जताया। तवी पुल पर रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की भी हुई। युकां कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तेल की कीमतों पर नियंत्रण करने में विफल रही है।
पार्टी कार्यकर्ता शुक्रवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर इकट्ठा हुए। प्रदेशाध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर तवी पुल की ओर कूच किया, लेकिन उन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसके बाद प्रदर्शनकारी डोगरा चौक पर आकर बैठ गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, जिससे दोनों ओर से धक्कामुक्की हुई। चिब ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से महंगाई चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आम आदमी के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही है। कई राज्यों में पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 85 से 92 रुपये के बीच में है, जो अब तक का सर्वोत्तम है। आम आदमी लंबे समय से वित्तीय संकट का सामना कर रहा है, जिससे उसका दैनिक जीवन प्रभावित है। लाखों किसान कड़ाके की ठंड में अपने अधिकारों के लिए सड़क पर हैं। ईंधन की कीमतें हर दिन बढ़ रही हैं। महासचिव रिक्की डलोत्रा ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अब देश के लोगों को समझ आ चुकी है। प्रदर्शन में निर्माणदीप सिंह, साहिल सिंह, रंजीत चोपड़ा, लतीश शर्मा आदि शामिल रहे।