फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   YOUTH BEING MISGUIDED ON NAME OF HACKING PHONES

12000 रूपए में किसी का भी मोबाइल हैक करने के नाम पर युवाओं से हो रही है लूट

Thu, 13 Apr 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 13 Apr 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
YOUTH BEING MISGUIDED ON NAME OF HACKING PHONES
मोबाइल हैकिंग का मामला - फोटो : Demo Photo

स्पाइ मोबाइल सॉफ्टवेयर के जरिए मोबाइल फोन हैकिंग के नाम पर युवा फंस रहे हैं। इंटरनेट पर कई सॉफ्टवेयर कंपनियां 12 हजार रुपये के बदले घर बैठे किसी का भी मोबाइल हैक करने का लुभावना ऑफर दे रही हैं। कंपनियां सौ फीसदी हैकिंग का दावा कर रही हैं, शर्त यह है कि पांच मिनट के लिए टारगेट (जिस व्यक्ति का फोन हैक करना है) का फोन अपने हाथ में लेना होगा, ताकि उसके पैनल पर कुछ लिंक भेजकर उन्हें क्लिक किया जा सके।

विज्ञापन


इस चक्कर में कई लोग हजारों रुपये गंवा चुके हैं। यह कंपनियां ऑफर में कई मोबाइल नंबर डालती हैं। साथ ही इनका बैंक अकाउंट और आईएफएससी कोड भी लिखा होता है। फोन करने पर उठाने वाला स्वयं को कंपनी का एक्जीक्यूटिव बताते हुए हैकिंग की प्रणाली समझाता है। इसमें ज्यादातर लड़कियां होती हैं।
विज्ञापन


यह कंपनियां पूरा पैसा साथ लेने की जिद नहीं करतीं, बल्कि सॉफ्टवेयर इंस्टालेशन के लिए दो हजार रुपये और इसके बाद बाकी के पेमेंट की सुविधा देती हैं, जिस पर कोई भी व्यक्ति आसानी से भरोसा कर लेता है। यह ज्यादातर कंपनियां बड़े शहरों मसलन दिल्ली, फरीदाबाद, पुणे आदि जगहों से कारोबार कर रही हैं, जिनके चक्कर में रियासत के युवा फंस रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बताती हैं हैकिंग का तरीका

YOUTH BEING MISGUIDED ON NAME OF HACKING PHONES
मोबाइल हैकिंग का मामला - फोटो : डेमो फोटो
टारगेट का फोन हाथ में आ जाने पर कंपनी इसमें एक लिंक भेजेगी, जिस पर क्लिक करने पर एक पासवर्ड शो करेगा। अब अपने मोबाइल के पैनल में जाकर गूगल में इस पासवर्ड को टाइप करना होगा। इसके बाद कंपनी एक लिंक आईडी भेजेगी, जिस पर क्लिक करके दूसरे फोन की डिटेल आपके फोन में शो करने लगेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed