{"_id":"e7e124edcf272bfc1002b1497831267e","slug":"your-participation-will-play-a-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपनी भागीदारी निभाएगी भाजपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपनी भागीदारी निभाएगी भाजपा’
ब्यूरो, अमर उजाला/ज्यौड़ियां
Updated Fri, 06 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने खौड़ उपजिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पगाली गांव, खौड़ कैंप, पलावलां, ज्यौड़ियां में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने रियासत में सरकार बना अन्य राजनीतिक पार्टियों को एक संदेश दिया है कि भाजपा भी राज्य में सरकार बना सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में भाजपा अपनी भागेदारी ईमानदारी से निभाएगी। भाजपा सांसद ने कहा कि सीमांत ग्रामीणों, रिफ्यूजियों की समस्याओं को हल करने के लिए भाजपा प्रयास कर रही है। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। समस्याएं सुनने के बाद सांसद ने कहा कि धीरे-धीरे सभी समस्याओं का हल किया जाएगा।
विज्ञापन