{"_id":"11a456a18c1cdc1c55acceb1888bdb18","slug":"young-man-killed-in-road-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी को खाना देने जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती पत्नी को खाना देने जा रहे युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Feb 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती पत्नी को खाना देने जा रहे एक डाक्टर के बेटे की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गई। आरएस पुरा के वार्ड नंबर एक निवासी रोहन महाजन अपने बच्चे का चेहरे देखने से पहले ही वह दुनिया से चला गया।
विज्ञापन
हादसा जम्मू-आरएस पुरा मार्ग के गाड़ीगढ़ नाके के पास हुआ। युवक कार से जा रहा था और नियंत्रण खोने के कारण आगे चल रही बस से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक रोहन अपने पिता डाक्टर विजय महाजन की आरएस पुरा स्थित लैब में काम करता था। रोहन की गर्भवती पत्नी एसएमजीएस अस्पताल शालामार में भर्ती है।
विज्ञापन
रोहन उसे अस्पताल में खाना देने के लिए जा रहा था। गाड़ीगढ़ चौकी प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। रोहन की पत्नी की अभी डिलीवरी नहीं हुई है। अपने बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही उसकी मौत हो गई।