फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yoga day, women college

Jammu News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल, गांधीनगर वूमेन कॉलेज में साधक करेंगे योग क्रियाएं

विज्ञापन
yoga day, women college
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य और सबसे बड़ा जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी नगर स्थित महिला महाविद्यालय के प्रांगण में हो जा रहा है। हजारों की संख्या में साधक, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक एक साथ सामूहिक योग क्रियाएं कर निरोगी काया का संदेश देंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन, आयुष विभाग और विभिन्न सामाजिक-योग संस्थाओं ने मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। कॉलेज परिसर में वाटरप्रूफ पंडाल, मैट और ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य योग सत्र सुबह 6:30 बजे शुरू होगा जो करीब एक घंटे तक चलेगा। इसके अलावा जम्मू विश्वविद्यालय, क्लस्टर यूनिवर्सिटी, विभिन्न सरकारी स्कूलों और नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से वार्ड स्तर पर योग सत्र किए जा रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी विशेष योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

--------
पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने महिला मोर्चा की बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा महाजन ने राज्य पदाधिकारियों, राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी व अब तक किए गए कार्यों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed