{"_id":"5934f4004f1c1b361d9c771d","slug":"yasin-malik-arrested-ahead-of-hurriyat-meeting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हुर्रियत की बैठक नाकाम, यासिन मलिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुर्रियत की बैठक नाकाम, यासिन मलिक गिरफ्तार
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता यासिन मलिक
- फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में अलगाववादियों के टूटे हौसलों के बाद साख बचाने के लिए बुलाई गई बैठक पर भी शिकंजा कसने लगा है। जानकारी के अनुसार हुर्रियत के तमाम नेताओं को उनकी बैठक के पहले हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक हुर्रियत के नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी बैठक को नाकाम कर दिया गया है
विज्ञापन
इस क्रम में सोमवार को जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के अध्यक्ष यासिन मलिक को श्रीनगर के मैसूमा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार यासिन मलिक को उस वक्त गिरफ्तार किया गया है जब कि वो हुर्रियत की बैठक में शामिल होने के लिए अपने घर से निकल रहे थे।
विज्ञापन
यासिन मलिक के अलावा अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक को भी उनके घरों में नजरबंद किया गया है। जानकारी के अनुसार अलगाववादी नेता जिस बैठक में शामिल होने जा रहे थे उसमें एनआईए के छापों के बाद उनपर कसते शिकंजे और चौतरफा पड़ते दबावों से निपटने की रणनीति बनाई जानी थी।
विज्ञापन