फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yashpal sharma memorial award

Jammu News: यशपाल शर्मा मेमोरियल अवॉर्ड से सात हस्तियां सम्मानित

विज्ञापन
yashpal sharma memorial award
यशपाल शर्मा मेमोरियल आवार्ड से सात ह​स्तियां हुई सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। यशपाल शर्मा मेमोरियल अवॉर्ड से सात प्रमुख हस्तियों को योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन परिवर्तन एनजीओ द्वारा किया गया। पूर्व मुख्य सचिव बीआर शर्मा मौजूद रहे। पीएससी सदस्य केबी जंडियाल और पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश और पीएससी सदस्य सुभाष गुप्ता अतिथि थे। सम्मानित लोगों में प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक केडी मैनी, जम्मू-कश्मीर शरणार्थी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष गुरदेव सिंह, उत्कृष्ट खिलाड़ी और सेवानिवृत्त मंडल खेल अधिकारी कृष्ण लाल शर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद जमान शामिल रहे। यंग अचीवर्स श्रेणी के तहत चिकित्सा अधिकारी डॉ. केवल शर्मा और गगन महाजन को पुरस्कार प्राप्त हुए।
बीआर शर्मा ने कहा कि यशपाल शर्मा ने पूरा जीवन पुंछ के लोगों को समर्पित कर दिया था। लॉ स्कूल के सहायक प्रोफेसर डॉ. नितन शर्मा ने समाज सुधारक, राजनीतिक कार्यकर्ता और परोपकारी व्यक्ति के रूप में यशपाल शर्मा के योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्डियोलॉजी के एचओडी और यशपाल शर्मा के छोटे भाई डॉ. सुशील शर्मा ने विशेष रूप से पुंछ और राजौरी के दूरदराज के सीमावर्ती इलाकों में लोगों की नियति को आकार देने में भाई के संघर्ष और योगदान को याद किया। यहां अधिवक्ता सुनील शर्मा, रेखा चौधरी, रविंद्र शर्मा, जावेद राही, डॉ. सुरिंद्र शर्मा, डॉ. संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed