फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   xi jinping reshuffles, scolds plabrass amid stand-off with india

लद्दाख मुद्दे पर चीनी राष्ट्रपति ने अपनी सेना को फटकारा

Tue, 23 Sep 2014 09:41 AM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
xi jinping reshuffles, scolds plabrass amid stand-off with india

लद्दाख के चुमार सेक्टर में चीनी घुसपैठ पर भारत के कड़ा रुख अपनाने के बाद चीन की सेना में शीर्ष स्तर पर हलचल पैदा हो गई है। हाल में भारत दौरे से लौटे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएलए के ‘व्यवहार’ पर कड़ी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


सोमवार को पीएलए मुख्यालय को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति वह पूर्ण वफादारी दिखाए। उन्होंने कहा कि पीएलए यह सुनिश्चित करे कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किए गए सभी निर्णयों का पूरी तरह से पालन हो।
विज्ञापन


ऐसी खबर है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग पीएलए में अहम फेरबदल करते हुए अपने तीन करीबी जनरलों को शीर्ष पदों पर बैठा दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमान के प्रमुख और कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव जिनपिंग ने कहा कि सैन्य कमांडरों को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सुरक्षा से जुड़े हालात की बेहतर समझ होनी चाहिए और पीएलए के सभी बलों को राष्ट्रपति के निर्णयों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और चीन की सेना करीब 10 दिन से आमने-सामने

xi jinping reshuffles, scolds plabrass amid stand-off with india

राष्ट्रपति ने हालांकि यह भी कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में पीएलए को युद्ध तैयारियों को बेहतर और एक क्षेत्रीय जंग को जीतने की अपनी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राष्ट्रपति ने पूरी वफादारी और निर्देशों के पालन पर इतना जोर क्यों दिया है। लेकिन उनका यह बयान उस वक्त आया है जब लद्दाख के चुमार सेक्टर में एलएसी पर भारत और चीन की सेना करीब 10 दिन से आमने-सामने है।

तनाव की यह स्थिति रविवार को उस वक्त और गंभीर हो गई जब पीएलए के सैनिक भारतीय सीमा के भीतर सात टेंट लगा दिए। उन्होंने अभी तक भारतीय सीमा से लौटने का कोई संकेत नहीं दिया है।

61 वर्षीय शी चीन के इतिहास में माओ, डेंग शियोपिंग के बाद सबसे ताकतवर कम्युनिस्ट नेता हैं। राष्ट्रपति बनने के पहले दिन से ही वह सीपीसी और सेना के भी प्रमुख हैं, जबकि इनसे पहले राष्ट्रपति रहे हू जिंताओ को ऐसी ताकत प्राप्त नहीं थी।

सेना प्रमुख जनरल सुहाग ने भूटान यात्रा रद्द की

xi jinping reshuffles, scolds plabrass amid stand-off with india

चुमार में चीनी घुसपैठ को लेकर बने तनाव की स्थिति को देखते हुए थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने अपनी चार दिवसीय भूटान यात्रा रद्द कर दी है।

वह सोमवार को भूटान रवाना होने वाले थे। चुमार में पिछले 10 दिनों से दोनों देशों की सेना आमने-सामने है। चीनी सैनिकों ने एक दिन पहले रविवार को भारतीय इलाके में सात और टेंट लगा दिए थे जिससे तनाव और गंभीर हो गया था।


एलएसी को लेकर समझ में अंतर : पीएलए

लद्दाख के चुमार सेक्टर में तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चीन की सेना ने पहली बार कहा है कि एलएसी को लेकर दोनों देश की समझ में अंतर है, लेकिन दोनों पक्ष बातचीत के जरिए सीमा विवाद को सुलझा सकते हैं।

चुमार सेक्टर में पीएलए के सैनिकों की घुसपैठ पर चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास ने चीन-भारत सीमा विवाद को अनसुलझा छोड़ा है। दोनों देशों के बीच सीमा अब तक तय नहीं की गई है और एलएसी को लेकर दोनों देशों की समझ में अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed