फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   wrestling in jammu and kashmir

पनेय केसरी बने कोटला के अब्दुल गनी

Thu, 26 Jun 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खौड़ Updated Thu, 26 Jun 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
wrestling in jammu and kashmir

पंचायत डगेर के गांव पनेय में हुए दंगल को कोटला पंजाब के अब्दुल गनी ने जीत दिया। उन्हें पनेय केसरी का खिताब दिया गया। दंगल में लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की सौ कुश्तियां करवाई गईं।

विज्ञापन


दंगल का आयोजन सरपंच एवं दंगल कमेटी के प्रमुख गौतम शर्मा की देखरेख में करवाया गया। पहली माली में मल्हार कोटला पंजाब के पहलवान अब्दुल गनी ने पटियाला के प्रदीप पहलवान को पटकनी देकर पनेय (डोरी-डगेर) केसरी दंगल अपने नाम किया।
विज्ञापन


पहली माली के लिए 35 मिनट तक चले संघर्ष में गनी बाजी मारने में कामयाब रहे।

उन्हें 25 हजार रुपये दिए गए। दूसरी माली की कुश्ती 12 हजार रुपये की थी। इसमें जम्मू के रोशन और पटियाला के रींका भिड़े, जिसमें रींका ने जीत हासिल की। तीसरे नंबर की कुश्ती पुंडी पहलवान परगवाल (जम्मू) तथा सुखा पहलवान के बीच हुई, जिसको सुखा पहलवान ने जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा नेता चमन लाल कनाथिया, ओबीसी के प्रधान मंगा राम शर्मा, ग्रामीण प्रधान चौधरी प्रेम सिंह बाड़ा, नायब सरपंच बाली राम, अंकुश चौधरी, रामपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed