खूब हुई भिडंत, बराबरी पर रहे विजय और बीनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडी क्षेत्र चिब बिरादरी की ओर से पंचायत बरन के पाटा खू में पीर मोंगा नाथ के नाम पर बुधवार को आयोजित दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी पहलवानों ने अपना दम दिखाया।
दंगल में सौ से ज्यादा कुश्तियां करवाई र्गईं। बड़ी माली के लिए राज्य पुलिस के पहलवान बीनिया अमीन और महाराष्ट्र के पहलवान विजय चौधरी के बीच हुई 91 हजार रुपये की कुश्ती में दोनों पहलवानों के बीच जमकर जोर ओजमाइश हुई, ये मुकाबला मुकाबला बराबरी पर छूटा।
कई राज्यों के पहलवानों ने की शिरकत
दूसरी माली के लिए अमृतसर पंजाब के पहलवान योद्धा ने बिश्नाह के कालू पहलवान को पटकनी देकर जीत दर्ज की, जबकि तीसरी माली के लिए खन्ना पंजाब के पहलवान विकास और जम्मू के फारूक के बीच मुकाबले में खन्ना का पहलवान हावी रहा।
उसने फारूक को धूल चटा कर जीत दर्ज की। इस मौके पर पीडीपी जिला ग्रामीण के प्रधान सूरम सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे, जबकि विधायक भारत भूषण अतिथि विशेष के तौर पर मौजूद रहे।
दंगल कमेटी की ओर से सरपंच दलबीर सिंह, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह चिब, नीलम सिंह चिब, पूर्व कैप्टन रघुवीर सिंह आदि उपस्थित थे। कुश्तियां पहलवान फरीद की देखरेख में हुई।