{"_id":"5839a1e14f1c1b313513c9f0","slug":"wreath-laying-ceremony-of-naik-chandra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में बांदीपोरा मुठभेड़ में शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में बांदीपोरा मुठभेड़ में शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 26 Nov 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
शहीद को श्रद्धांजलि देते सेना के जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए सेना के नाइक चंद्रा सिंह को शनिवार को श्रीनगर के बादामीबाग में सेना की 15 कोर के मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू के साथ सेना के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गांव पाली के रहने वाले शहीद नाइक चंद्रा सिंह की बहादुरी और देशभक्ति को इस अवसर पर सलाम किया गया और उन्हें राष्ट्रीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद जवान की बहादुरी को याद किया।
शहीद जवान उस टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने बांदीपोरा के नायद खाई में शुक्रवार को लश्कर के दो आतंकियों को ढेर किया और इस दौरान वह घायल हो गए। उन्हें तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। अब उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सेना की ओर से शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कोर कमांडर ने भविष्य में परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करवाने का आश्वासन दिलाया। प्रवक्ता के अनुसार शहीद के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया।