{"_id":"59bac4bd4f1c1be4738b48ea","slug":"wounded-villagers-in-the-cagefire-reached-gmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजफायर में घायल ग्रामीण इलाज के लिए जीएमसी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजफायर में घायल ग्रामीण इलाज के लिए जीएमसी पहुंचा
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से बुधवार शाम पुंछ में सीजफायर उल्लंघन के दौरान मोर्टार सेल से घायल ग्रामीण को इलाज के लिए जीएमसी लाया गया। मोहम्मद खुर्शीद (32) निवासी दिगावर (पुंछ) ने बताया कि शाम के वक्त वह खेतों में घास काटने गया था।
विज्ञापन
इस दौरान पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू हो गई। वह गोलियों की तेज आवाज सुनकर घर की ओर भागा, लेकिन उससे पहले एक मोर्टार उससे कुछ दूरी पर गिरा और उसके छर्रों से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर उसके घर वालों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। जीएमसी के डाक्टर का कहना है कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, जल्द ही वह चलने फिरने लगेगा।
विज्ञापन