फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   workers news

Jammu News: असंगठित श्रमिकों के बुढ़ापे की सुरक्षा पर जोर, पंजीकरण होगा तेज

विज्ञापन
workers news
श्रम आयुक्त चरणदीप सिंहम स्रोत - सूचना विभाग - फोटो : samvad
- श्रम योगी मानधन योजना के तहत 85,954 श्रमिकों का पंजीकरण, मिशन मोड में अभियान चलाने के निर्देश
विज्ञापन








जम्मू। प्रदेश में असंगठित श्रमिकों के भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण अभियान और तेज किया जाएगा। यह निर्देश श्रम आयुक्त चरणदीप सिंह ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में प्रदेश के सभी सहायक श्रम आयुक्त शामिल हुए।



बैठक में बताया गया कि अब तक जम्मू-कश्मीर में 85,954 असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण योजना के अंतर्गत किया जा चुका है। श्रम आयुक्त ने प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि नामांकन बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्ययोजनाएं तैयार कर ली गई हैं और जमीनी स्तर पर गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पंजीकरण अभियान को मिशन मोड में जारी रखा जाए और जागरूकता शिविरों, सूचना प्रसार गतिविधियों तथा असंगठित श्रमिकों से सीधे संवाद के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ा जाए। साथ ही अन्य विभागों और संबंधित पक्षों के साथ समन्वय बढ़ाकर पंजीकरण की रफ्तार तेज करने पर जोर दिया।
विज्ञापन




श्रम आयुक्त ने बताया कि योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित श्रमिक पंजीकरण करा सकते हैं। श 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर लाभार्थी को 3,000 रुपये प्रतिमाह की सुनिश्चित पेंशन का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि श्रम योगी मानधन योजना असंगठित श्रमिकों के बुढ़ापे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed