फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Workers found absent in office

Jammu News: अरनिया नगरपालिका में 11 कर्मी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
Workers found absent in office
स्थायी कर्मचारियों का काम करते पाए गए मल्टीपर्पज वर्कर
विज्ञापन

चेयरमैन ने ईओ को दी सूचना, कहा- ऐसा रवैया बर्दाश्त नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नगरपालिका चेयरमैन ने बुधवार को कार्यालय का निरीक्षण किया तो 11 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इनमें चार ड्राइवर, दो सफाई कर्मचारी, तीन स्थायी दैनिक वेतनभोगी, एक हेड क्लर्क और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल थे। चेयरमैन ने इनकी जानकारी ईओ को दे दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगाा
नपा अरनिया में कुल 34 कर्मचारी नियुक्त हैं। इनमें कुछ ऐसे स्थायी कर्मचारी हैं, जिनके स्थान पर मल्टीपर्पज वर्कर सेवाएं दे रहे हैं। कमेटी के ऐसे स्थायी कर्मचारी, जिनके ऊपर दफ्तर का सारा कार्यभार होता है, वह हफ्ते में एक दिन आकर ही अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। वह अस्थायी कर्मचारियों पर सारी जिम्मेदारी डालकर दफ्तर नहीं आते। नपा चेयरमैन रमेश सैनी को कस्बे के लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी समय पर आकर ड्यूटी नहीं दे रहे हैं, और लोग निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर चेयरमैन ने बुधवार सुबह कस्बे का चक्कर लगाया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद वह 10 बजे दफ्तर पहुंच गए। वहां देखा कि 17 सफाई कर्मचारी के अलावा दफ्तर में न के बराबर स्टाफ था। उन्होंने तत्काल हाजिरी लेना शुरू कर दी। जब पूरे स्टाफ की हाजिरी ली गई तो 11 कर्मचारी गैरहाजिर थे। उन्होंने इसकी सूचना ईओ जोधराज को दी। चेयरमैन द्वारा दफ्तर में हाजिरी लेने के बाद तीन से चार कर्मचारी आनन-फानन दफ्तर पहुंचे, और हाजिरी दुरुस्त करने लगे। परंतु चेयरमैन ने उन्हें लताड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने पाया कि कमेटी का मल्टीपर्पज वर्कर स्थायी कर्मचारी की जगह ड्राइवर का काम कर रहा है। बता दें कि अरनिया नपा का कार्यभार बाड़ी ब्राह्मणा नपा के ईओ के पास अतिरिक्त चार्ज है। हफ्ते में 1 से 2 दिन ही वह अरनिया नपा पहुंच पाते हैं, जिसका अन्य कर्मचारी पूरा फायदा ले रहे हैं, और घर बैठे मोटी तनख्वाह ले रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। चेयरमैन ने कहा कि 11 कर्मचारियों के गैरहाजिर होने की जानकारी ईओ को दे दी है। अगर इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो निदेशक अर्बन लोकल बॉडीज को भी बताया जाएगा। इस तरह का रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed